फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs CSK: वानखेड़े में आखिरी मुकाबला, कुछ ऐसी हो सकती है आरसीबी और सीएसके की अंतिम एकादश

Sun, 25 Apr 2021 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Apr 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs CSK: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter

आईपीएल 2021 में रविवार को डबल हेडर मुकाबले में पहली भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर मौजूद हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने इस सीजन के अभी तक के सभी मुकाबले जीते हैं, वहीं धोनी की सीएसके भी पहला मैच हारने के बाद लगातार तीन मुकाबले जीती है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह सीजन का आखिरी मुकाबला भी होगा। ऐसे में इन दोनों के बीच होने वाली यह जंग देखने लायक होगी। मैच में दोनों ही टीमें इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं...

IPL 2021: RCB vs CSK: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। मोईन अली, सुरेश रैना के टीम से जुड़ने के बाद अब टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है। अगर देखा जाए तो टीम में 10वें नंबर तक शॉट खेलने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में भी दीपक चाहर पावरप्ले में विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रहे हैं। इनके अलावा सैम करन, रविंद्र जडेजा और पिछले मैच में शामिल हुए लुंगी एनगीडी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। 

IPL 2021: RCB vs CSK: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL

संभावित एकादश:
ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs CSK: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में खेल रही है। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी के फॉर्म में होने से उसकी बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। आरसीबी की गेंदबाजी भी काइल जेमिसन और हर्षल पटेल के आने से मजबूत हुई है। वहीं सिराज का फॉर्म भी टीम के लिए काफी अहम साबित हो रहा है। 

विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs CSK: Predicted and Probable Playing XI of Royal Challengers Bangalore and Chennai Super Kings
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

संभावित एकादश:
देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, केन रिचर्डसन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed