कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत में स्थिति भयावह बनी हुई है। रोजाना लाखों की संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों में डर का माहौल भी है। अपनी सुरक्षी के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खें अपना रहे हैं। इतना ही नहीं इस महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से वायरस तुरंत खत्म हो जाएगा।
Coronavirus: क्या नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाएगा कोरोना? जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि अगर नाक में नींबू का रस डाला जाएगा, कोरोना वायरस तुरंत खत्म हो जाएगा। वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि एक नींबू का रस निकालकर उसकी दो-तीन बूंदें अपनी नाक में डालें। नाक में नींबू का रस डालने के महज 5 सेकेंड में कोरोना वायरस का खात्मा हो सकता है। यह उपाय नाक, कान और गले के लिए रामबाण है।
वायरल हो रहे पोस्ट में शख्स ये भी दावा कर रहा है कि बुखार होने पर भी इस उपाय को किया जा सकता है। इतना ही नहीं शख्स का दावा है कि इस नुस्खे को अजमाने वाला एक भी शख्स कोरोना से नहीं मरा है। अब वायरल हो रहे इस पोस्ट पर पीआईबी की तरफ से सफाई आई है। पीआईबी के मुताबिक, वायरल हो रहा ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। क्योंकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से कोविड-19 को खत्म किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से #कोरोनावायरस तुरंत ही खत्म हो जाएगा#PIBFactCheck:- वीडियो में किया गया दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से #Covid19 को खत्म किया जा सकता है pic.twitter.com/cXpqzk0dCK
बीबीसी ने भी अपनी पड़ताल में इस दावे को फर्जी बताया है। क्योंकि अभी तक कोई स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है। कोरोना महामारी से अपनी सुरक्षा करते हुए हमें फर्जी खबरों से भी सुरक्षित रहने की जरूरत है।
कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आप उसकी अच्छे से पड़ताल करें। फर्जी खबरों से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है, जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं।