फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खौफ से निजात पाने का अजीब तरीका, डराते हुए जॉम्बी सुनाएंगे भूतिया कहानियां

Sat, 29 Aug 2020 08:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 Aug 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus scare Japan group offers coffins zombies and chainsaws for stress relief
कोरोना का खौफ - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से दुनियाभर के लोगों में खौफ फैला हुआ है। इस महामारी के डर से कई लोगों ने तो अपने जीने का तरीका बदल लिया है। कुछ लोग अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लगे हुए हैं, तो वहीं कई लोग कोरोना से होने वाले मौत के डर को दूरने के लिए कई तरह के उपायों को आजमा रहे हैं। इस घातक वायरस के से होने वाली मौत के वजह से कई लोगों के दिलो-दिमाग पर बहुत गहरा असर पड़ा है। लेकिन इस डर को दूर करने के लिए जापान में एक बहुत ही अजबीबोगरीब तरीका अपनाया जा रहा है।

coronavirus scare Japan group offers coffins zombies and chainsaws for stress relief
कोरोना का खौफ - फोटो : सोशल मीडिया

जापान के एक ग्रुप ने कोरोना के डर को खत्म करने के लिए एक अजीब तरीका निकाला है। इसके लिए डरे हुए व्यक्ति को ताबूत में लिटाया जाता है और इनके अगल-बगल हथियार लिए हुए जॉम्बी घूमते हैं। ये जॉम्बी घूमते हुए डरावनी आवाजें भी निकालते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से मौत का डर दिल से निकत जाता है।

coronavirus scare Japan group offers coffins zombies and chainsaws for stress relief
कोरोना का खौफ - फोटो : सोशल मीडिया

स्केयर स्कवाड शो
एक प्रोडक्शन कंपनी 'कोवागसेटाई' के को-ऑर्डिनेटर केंटा इवाना के मुताबिक, इस महामारी के वजह से आज के समय में बहुत लोग तनाव में जी रहे हैं। उनके तनाव और डर को दूर करने के लिए स्केयर स्कवाड नामक 15 मिनट का शो बनाया है। इस शो के दौरान ऐसा कुछ होगा कि लोग लगातार चीखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ऐसा करने से तनाव और मौत के डर से राहत मिलगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus scare Japan group offers coffins zombies and chainsaws for stress relief
कोरोना का खौफ - फोटो : सोशल मीडिया

नकली हाथों से स्पर्श
इस शो के दौरान कोरोना से डरे हुए शख्स को ताबूतनुमा बॉक्स में लिटाया जाएगा। इस दौरान लेटे हुए शख्स को डरावनी कहानी सुनाई जाती है, वहीं जॉम्बी अभिनय के माध्यम से डरावना सीन भी क्रिएट करते हैं। इसके साथ ही बॉक्स में लेटे शख्स को डराने के लिए नकली हाथ से छुआ जाएगा।

विज्ञापन
coronavirus scare Japan group offers coffins zombies and chainsaws for stress relief
कोरोना का खौफ - फोटो : सोशल मीडिया

आय का साधन
कोरोना वायरस के वजह से लॉकडाउन लागू है और बेरोजगारी बढ़ गई है। ऐसे में केंटा इवाना का हॉरर शो आय का अच्छा साधन बन सकता है। केंटा ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा बिजनेस है, जो हमारे ग्राहकों को भी संतुष्ट करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed