फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या चाय पीने से कम हो जाएगा कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा? जानिए सच्चाई

Mon, 10 May 2021 04:23 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 10 May 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus can be prevented by drinking tea know truth of viral post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की कहर पूरी दुनिया झेल रही है, लेकिन मौजूदा समय में भारत के हालात ज्यादातर खराब हो गए हैं। कोविड की दूसरी लहर से देश में रोजाना लाखों की संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इस घातक वायरस से सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे इस्तेमाल में ला रहे हैं। वहीं इस महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।

coronavirus can be prevented by drinking tea know truth of viral post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। वायरल हो रहे इस पोस्ट का शिर्षक है 'खूब चाय पीयो और पिलाओ, चाय पीने वालों के लिए खुशखबरी।' इस पोस्ट में दावा किया गया है कि दिन में तीन बार चाय पीने से कोरोना का संक्मण नहीं होगा। हालांकि, पिछले साल भी देश के तमाम लोग इस बात पर भरोसा कर रहे थे कि चाय के सेवन से कोरोना से बचाव किया जा सकता है।

coronavirus can be prevented by drinking tea know truth of viral post
वायरल पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे पोस्ट में कहा जा रहा है कि अमेरिका के विख्यात सीएनएन न्यूज चैनल के मुताबिक, चीन के विख्यात कोरोना वायरस विशेषज्ञ डॉ. ली वेनलियानग अपनी मृत्यु के पूर्व यह कह गए हैं कि केमिकल Methylxanthine, Theobromine और Theophyline कोरोना वायरस को मार सकते हैं और ये तीनों केमिकल चाय में पाए जाते हैं। ऐसे में यदि कोई दिन में तीन कप चाय पीता है, तो वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus can be prevented by drinking tea know truth of viral post
वायरल पोस्ट - फोटो : PIB

बता दें कि वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर पीआईबी की तरफ से सफाई आई है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, वायरल हो रहे इस पोस्ट में किया गया दावा बिल्कुल फर्जी है। क्योंकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से कोविड-19 के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
coronavirus can be prevented by drinking tea know truth of viral post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आप उसकी अच्छे से पड़ताल करें। फर्जी खबरों से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने पीआईबी फैक्ट चेक टीम गठित की है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed