चीन के शियामेन (Xiamen) शहर में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों के पिता अलग-अलग हैं। जब बच्चों के बर्थ रजिस्ट्रेशन के लिए पैटर्निटी टेस्ट कराया गया, तो रिपोर्ट देखकर पिता के होश उड़ गए। अपने आप में ये बेहद अनोखा मामला है।
2 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : dailysabah.com
मामला चीन के शियामेन सिटी का है। डीएनए टेस्ट में दोनों का डीएनए अलग-अलग आया, मतलब दोनों बच्चे अलग-अलग पिता के थे। काफी सवाल-जवाब के बाद आखिरकार महिला ने माना कि उसने अपने पति को धोखा दिया था।
3 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लोकल न्यूज के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब कपल को अपने जुड़वा बेटों के जन्म का रजिस्ट्रेशन लोकल पुलिस स्टेशन में कराना था। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए कपल को सबूत के तौर पर पैटर्निटी टेस्ट की रिपोर्ट्स देनी थी, जिससे ये साबित हो सके कि बच्चे उनके अपने ही हैं। लेकिन, टेस्ट रिपोर्ट देखकर दोनों हैरान रह गए। रिपोर्ट के अनुसार, जुड़वा बच्चों में से एक बच्चा उनका नहीं था।
4 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लोकल न्यूज के मुताबिक, पिता शियाओलोंग शुरू से अपने एक बेटे को लेकर यही कहता था कि आखिर उसकी शक्ल किस पर गई है, पर जब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई तो शियाओलोंग नतीजे देखकर हैरान रह गया। मामले की सच्चाई पता करने के लिए जियामेन के फुजियान झेंगताई न्यायिक प्रमाणीकरण केंद्र में दोबारा पैटर्निटी टेस्ट कराया गया।
5 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
कपल का पैटर्निटी टेस्ट कराने वाले फुजियान झेंगतई फॉरेंसिक आइडेंटिफिकेशन सेंटर के डायरेक्टर के मुताबिक, दोनों में से एक बेटे का डीएनए पिता शियाओलोंग से मैच नहीं हुआ। डायरेक्टर झांग ने बताया शियाओलोंग रिपोर्ट देखते ही गुस्से से भड़क गया और अपनी पत्नी से झगड़ने लगा। पहले वाइफ ने किसी भी अफेयर की बात से इनकार किया और रिपोर्ट को झूठा बताती रही।