वैसे तो चीन हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है जिससे सोशल मीडिया पर वह छाया रहे। लेकिन इस बार चीन का एक रोचक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें साइकिल को कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
वीडियो : जब साइकिल से टकराने के बाद कार का बोनट टूटा, वायरल फोटो पर लोग ले रहे चुटकी
इस टक्कर में सबसे खास बात यह है कि साइकिल और कार की टक्कर के बाद कार का बुरा हाल हो गया है जबकि साइकिल बिल्कुल सही-सलामत दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह घटना चीन के शेन्जेन शहर की है।
इस फोटो को देखने के बाद हर कोई साइकिल के बारे में जानने को उत्सुक है। इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोगों ने कार कंपनी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने इन फोटोज और वीडियोज को फर्जी बताया है।
सीजीटीएन की खबर के मुताबिक, फोटो देखने के बाद लोग इसके फेक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि घटना शेनजान शहर की है। इस हादसे के फोटो और वीडियो फेक नहीं हैं। फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह घटना पूरी तरह सच्ची है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
This is a photo released by the police in Shenzhen, China. A car squashed in collision with the bicycle. Guess who is the car maker? pic.twitter.com/T3fsTmgaXX
— People's Daily, China (@PDChina) January 3, 2019