{"_id":"5c5406acbdec22271f341df3","slug":"budget-2019-indian-budget-history-union-aam-budget-2019-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"150 साल पहले पेश हुआ था भारत का पहला बजट, लेकिन 200 करोड़ रुपये का हो गया था घाटा, जानिए क्यों","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
150 साल पहले पेश हुआ था भारत का पहला बजट, लेकिन 200 करोड़ रुपये का हो गया था घाटा, जानिए क्यों
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
budget history
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में बजट का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। प्रतिवर्ष खासकर सरकारी आय और व्यय का लेखाजोखा तय होना और फिर उसके अनुसार ही आर्थिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करना जरूरी हो जाता है।
2 of 7
budget 2019
- फोटो : PTI
ब्रिटिश भारत का पहला बजट 18 फरवरी, 1869 को जेम्स विल्सन ने पेश किया था। विल्सन उस वक्त इंडिया काउंसिल के सदस्य (वित्त) थे। जेम्स विल्सन का प्रमुख काम वित्तीय मामलों में वायसराय को सलाह देना था। विल्सन स्कॉटलैंड के जानेमाने व्यवसायी, अर्थशास्त्री और उदारवादी धड़े के राजनेता थे।
3 of 7
भारत में सबसे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने ब्रिटिश क्राउन के लिए 7 अप्रैल, 1860 को बजट पेश किया था। विल्सन प्रतिष्ठित पत्रिका ‘द इकोनोमिस्ट’ और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के संस्थापक भी थे। आजाद भारत का पहला बजट आरके. षणमुखम शेट्टी ने आजादी के बाद 1947 में पेश किया था। संयुक्त भारत के पहले बजट में 204.59 करोड़ रुपए का वित्तीय घाटा दिखाया गया था, जबकि कुल राजस्व का आकलन महज 171.15 रुपए ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शाम को पेश किया जाता था बजट
4 of 7
- फोटो : Social Media
भारत में पेश किए जाने वाले बजट में काफी हद तक ब्रिटिश प्रक्रिया का पालन किया जाता है। यहां तक कि बजट पेश करने का समय भी ब्रिटिश बजट के अनुसार ही रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में उस वक्त के वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने वर्ष 1999 में दशकों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा और बजट को शाम 5:30 के बजाय सुबह तकरीबन 11 बजे से पेश करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : PTI
बता दें कि ब्रिटेन में भी दोपहर को ही बजट पेश किया जाता है, लेकिन भारत का समय ब्रिटेन से साढ़े पांच घंटा आगे होने के कारण ब्रिटिश भारत में बजट शाम को पेश किया जाता था। आजादी के बाद भी इसे जारी रखा गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।