Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
British farmers made electricity by cow dung how Many houses will be able to light up in less cost
{"_id":"619b3a178b3d0a7f0376c097","slug":"british-farmers-made-electricity-by-cow-dung-how-many-houses-will-be-able-to-light-up-in-less-cost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अब गाय के गोबर से बनेगी बिजली, कम खर्चे में जगमगा सकेंगे कई घर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: अब गाय के गोबर से बनेगी बिजली, कम खर्चे में जगमगा सकेंगे कई घर
गाय के गोबर के इस्तेमाल से होने वाले फायदे के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा। गाय के गोबर से बायोगैस, गोबर गैस, खाद और दीये बनाए जाते हैं, ये बात भी सबको पता होगी। वहीं कुछ लोग गाय का गोबर खाने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं। अभी हाल ही में एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉक्टर ने गाय का गोबर खाते हुए उसके फायदे भी बताए थे।
इतनी सारी खूबियों के बाद अब गाय के गोबर को लेकर एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जी हां, अब गाय के गोबर से बिजली भी तैयार होगी। ब्रिटेन के किसानों ने गाय के गोबर से बिजली का विकल्प तैयार कर दिया है। किसानों के एक समूह के अनुसार उन्होंने गाय के गोबर से ऐसा पाउडर तैयार किया गया है, जिससे बैटरियां बनाई गई हैं। आइये इस रिपोर्ट में जानते हैं सबकुछ...
2 of 4
अब गाय के गोबर से बनेगी बिजली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ब्रिटिश किसानों ने गाय के एक किलोग्राम गोबर से इतनी बिजली तैयार कर ली है कि इससे लगातार 5 घंटे तक वैक्यूम क्लीनर चलाया जा सकता है। ये कारनामा ब्रिटेन के आर्ला डेयरी की ओर से किया गया है। डेयरी द्वारा गोबर का पाउडर बनाकर उसकी बैटरियां बनाई गई हैं। इन्हें काउ पैटरी का नाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये हैं AA साइज की पैटरीज से करीब साढ़े 3 घंटे तक कपड़े भी इस्त्री किए जा सकते हैं।
3 of 4
अब गाय के गोबर से बनेगी बिजली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इसको लेकर बैटरी एक्सपर्ट GP Batteries ने दावा किया है कि एक गाय के गोबर से तीन घरों को साल भर आराम से बिजली मिल सकती है। इसके अलावा सिर्फ एक किलोग्राम गोबर से 3.75 किलोवाट बिजली पैदा की जा सकती है। ऐसे में अगर 4, 60,000 गायों के गोबर से बिजली बने तो 12 लाख घरों में बिजली सप्लाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अब गाय के गोबर से बनेगी बिजली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अर्ला डेयरी में ज्यादातर कार्यों के लिए गोबर से बनी बिजली का ही इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इससे निकले वेस्ट को खाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक डेयरी में करीब 4,60,000 गायें रहती हैं, जिनके गोबर को सुखाकर पाउडर तैयार किया जाता है और फिर उसे ऊर्जा में बदला जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।