फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीबोगरीब मामला: ब्राजील की इस नदी में अचानक बढ़ गई कछुओं की फौज, जीव वैज्ञानिक भी हैं हैरान

Fri, 18 Dec 2020 11:33 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 18 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
brazil turtle tsunami thousands of arrau turtle appear together near purus river
साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील की एक नदी में इन दिनों कछुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। प्यूर्स नदी के किनारे हजारों की संख्या में साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स की प्रजाति के कछुओं के बच्चों की फौज दिखाई दी है। दरअसल, ये कछुए सुनामी में नदी के अंदर से लहर की तरह निकल रहे थे। बता दें कि अमेजन नदी की सहायक प्यूर्स नदी के किनारे एक संरक्षित क्षेत्र में इन कछुओंं को इकट्ठा किया गया है।

brazil turtle tsunami thousands of arrau turtle appear together near purus river
साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील के वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी ने इन हजारों कछुओं की तस्वीरें और वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की हैं। बताया जा रहा है कि ये कछुए अभी बच्चे हैं, जो कुछ समय पहले ही अंडों से निकले थे। कछुओं की ये प्रजाति दक्षिणी अमेरिका में मीठे पानी के सबसे विशालकाए कछुए में से एक है।

brazil turtle tsunami thousands of arrau turtle appear together near purus river
साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के मुताबिक, ब्राजील के इस इलाके में साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स हर साल प्रजनन के लिए आते हैं। इन कछुओं के बच्चों को अंडों से बाहर निकलने में महीनों दिन का समय लग जाता है। रेतीले बालू के किनारे से निकलकर कछुओं के ये बच्चे नदी की तरफ बढ़ते हैं। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी ने बताया कि हर दिन हजारों की संख्या में कछुए अपने अंडों से निकलकर ऐसे ही झुंडों में दिखाई देते हैं और यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brazil turtle tsunami thousands of arrau turtle appear together near purus river
साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कछुओं की ये प्रजाति लुप्त होने के कगार पर है। ऐसे में इनके प्रबंधन और संरक्षण को बेहतर बनाने के लिए हमेशा रिसर्च चलता रहता है। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के सदस्य संरक्षित इलाके में मादा वयस्क कछुओं की देखभाल करते हैं। कछुओं की ये प्रजाति मांस और अंडे की तस्करी के वजह से काफी प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
brazil turtle tsunami thousands of arrau turtle appear together near purus river
साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी की एक्वाटिक टर्टल स्पेशलिस्ट कैमिला फेरारा के मुताबिक, विशालकाय साउथ अमेरिकन रिवर टर्टल्स का जन्म इसी तरह से होता है। लेकिन इनके जीवन का यह क्षण बहुत ही नाजुक होता है। अपनी जीवन की यात्रा शुरू करने के दौरान, तो ये कछुए एक साथ दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में अलग हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed