फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने अपने कानों में कराई अजीब सर्जरी, ज्यादा सुनने की है सनक अब तस्वीरें वायरल

Fri, 22 Mar 2019 04:39 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 22 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
body modification enthusiast has part of ear removed in controversial procedure
- फोटो : Facebook

शौक भी बड़ी अजीब चीज होती है। एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने अपनी सुनने की क्षमता बढ़ाने के लिए अपने कान ही कटवा लिए। अलग दिखने की चाहत में आजकल चल रहे बॉडी मोडिफिकेशन ट्रेंड के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने दोनों कानों के बाहरी हिस्से को कटवा दिया है। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि, शख्स ने अपने कानों का ऑपरेशन स्वीडन में करवाया है।

body modification enthusiast has part of ear removed in controversial procedure
- फोटो : Social Media

दरअसल, चार्ल्स बेंटले नाम के शख्स ने ज्यादा सुनने की क्षमता बढ़ाने के लिए अपने कान कटवाने की इच्छा व्यक्त की। इसके लिए उसने स्वीडन के मशहूर बॉडी मोडिफिकेशन आर्टिस्ट चाय माइबर्ट (body modification artist Chai Maibert) से संपर्क किया। 

body modification enthusiast has part of ear removed in controversial procedure
प्रतीकात्मक तस्वीर

कान के बाहरी हिस्से के सर्किल को कॉन्क कहते हैं और माइबर्ट ने बताया कि इस ऑपरेशन को कॉन्क रिमूवल (conch removal) कहते हैं, जो की काफी खतरनाक प्रक्रिया है और इस ऑपरेशन को दुनिया के कुछ ही बॉडी मोडिफिकेशन आर्टिस्ट कर सकते हैं। माइबर्ट ने इस ऑपरेशन को अपने स्टॉकहोम स्थित (Calm Body Modification studio) स्टूडियो में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
body modification enthusiast has part of ear removed in controversial procedure
मशहूर बॉडी मोडिफिकेशन आर्टिस्ट चाय माइबर्ट। - फोटो : diply.com

मोडिफिकेशन आर्टिस्ट माइबर्ट ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चार्ल्स वी बेंटले के कानों पर मैंने कॉन्क रिमूवल ऑपरेशन किया, जो आस्ट्रेलिया से यहां मुझसे ऑपरेशन करवाने आए थे। माइबर्ट ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लिखा, मैं चार्ल्स का शुक्रगुजार हूं। 

विज्ञापन
body modification enthusiast has part of ear removed in controversial procedure
- फोटो : Facebook

मोडिफिकेशन आर्टिस्ट चाय माइबर्ट की इस वायरल फेसबुक पोस्ट पर अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं जबकि 17 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed