फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens World: मिल गया 'एलियंस की दुनिया' का रास्ता! शोध से वैज्ञानिकों के उड़े होश, अब खुलेंगे बड़े रहस्य

Wed, 03 May 2023 09:35 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
Blue Hole Found in Mexico Alien Life in 900 Feet Deep Second Largest Blue Hole Facts in Hindi
Blue Hole Found in Mexico - फोटो : Twitter/@KaptanHindustan

Aliens World: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी जानकार नहीं है। अभी तक एलियंस के बारे में कहा जाता है कि वह ब्रह्मांड में किसी दूसरे ग्रह पर हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एलियंस धरती पर ही हो सकते हैं? मेक्सिको में दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल मिला है, जिसे वैज्ञानिक एलियंस से जोड़ रहे हैं। 


वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर इस ब्लू होल को खोजा है, जो चेतुमल खाड़ी में पानी के नीचे स्थित है। यह लगभग 900 फीट की गहराई में और 147,000 वर्ग फीट इलाके में फैला है। इस ब्लू होल से धरती के रहस्य खुल सकते हैं। चेतुमल खाड़ी में मिले ब्लू होल में 80 डिग्री का स्लोप बना और गुफा का मुंह समुद्र तल से लगभग 15 फीट नीचे स्थित है। इस ब्लू होल के शोध से मिली जानकारी ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। 

Blue Hole Found in Mexico Alien Life in 900 Feet Deep Second Largest Blue Hole Facts in Hindi
Blue Hole Found in Mexico - फोटो : iStock

समुद्र की तलहटी में मिलने वाले बड़े सिंक होल या सीधी गुफाओं को ब्लू होल कहा जाता है। यह समुद्र के अंदर मिलते हैं, जिनमें कई तरह की वनस्पतियां होती हैं और समुद्री जीव रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इस ब्लू होल का नाम 'ताम जा' रखा है। माना जाता है कि हजारों साल पुरानी इन गुफाओं का निर्माण हिमयुग के अंत के बाद शुरू हुआ। इन गुफाओं की गहराई कई सौ फीट हो सकती है। 
 

Blue Hole Found in Mexico Alien Life in 900 Feet Deep Second Largest Blue Hole Facts in Hindi
Blue Hole Found in Mexico - फोटो : iStock

हिमयुगों में बाढ़ आने के बाद बड़ी-बड़ी चट्टानें समाप्त हो जाती थीं, जिसके बाद कई ब्लू होल का निर्माण होता था। लगभगल 11,000 साल पहले अंतिम हिम युग खत्म हुआ और और समुद्र का जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान गुफाएं पानी से भर गईं।

Alien News: इंसान से बात करना चाहते हैं एलियंस? अंतरिक्ष से आ रही रहस्यमयी आवाजें

विज्ञापन
विज्ञापन
Blue Hole Found in Mexico Alien Life in 900 Feet Deep Second Largest Blue Hole Facts in Hindi
Blue Hole Found in Mexico - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक, मेक्सिको में मिला ब्लू होल दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने साल 2016 में दक्षिण चीन सागर में भी ब्लू होल खोजा था। यह ब्लू होल दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है, जिसकी गहराई 980 फीट से ज्यादा है। दुनिया के सबसे गहरे ब्लू होल को ड्रैगन होल के नाम से जाना जाता है। 

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही जंगल में छिपे कुत्ते को ढूंढ सकते हैं, बड़े-बड़े सूरमा ढूंढने में फेल

विज्ञापन
Blue Hole Found in Mexico Alien Life in 900 Feet Deep Second Largest Blue Hole Facts in Hindi
Blue Hole Found in Mexico - फोटो : Pixabay
क्या है ब्लू होल की खासियत

माना जाता है कि ब्लू होल इकोलॉजिकल हॉटस्पॉट होते हैं। इनमें कई तरह की प्रजाति के जीव-जन्तु, पौधे मिलते हैं, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। साल 2021 में वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में ब्लू होल को खोजा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed