फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार में शख्स के हॉप शूट्स की खेती का दावा निकला झूठ, गांव के लोगों ने भी जताई अनभिज्ञता

Sat, 03 Apr 2021 05:08 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 03 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Fact check claim of cultivating world's most expensive vegetable in Bihar is fake
हॉप शूट्स - फोटो : twitter/@supriyasahuias
पिछले कुछ दिनों से बिहार के एक शख्स की खबर खूब वायरल हो रही है। दावा यह था कि बिहार के औरंगाबाद में रहने वाला यह शख्स हॉप शूट्स नामक सब्जी की खेती कर रहा है। बाद में जब इसकी तहकीकात हुई तो, यह खबर पूरी तरह झूठी निकली। औरंगाबाद के रहने वाले इस शख्स का नाम अमरेश है। गौरतलब बात है कि इस किसान की तस्वीर और हॉप शूट्स की खेती की जानकारी आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने साझा किया था।

 
Fact check claim of cultivating world's most expensive vegetable in Bihar is fake
हॉप शूट्स - फोटो : twitter/@supriyasahuias
आपको बता दें कि इस तरह कि कोई खेती बिहार में नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की खेती से अनभिज्ञता जताई है। अमरेश से जब फोन करके इस खेती के बारे में पूछा गया तब उसने फोन पर बताया कि यह खेती वह नालंदा में कर रहा है। जब नालंदा में पता किया गया तो तब बताया गया खेती औरंगाबाद में हो रही है। झूठ पकड़ में आ चुका था।
Fact check claim of cultivating world's most expensive vegetable in Bihar is fake
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : Social media
इससे पहले इस शख्स ने कहा था कि इसने वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान में डॉ लाल से प्रशिक्षण लिया था। तहकीकात में उसकी यह बात भी झूठी निकली। कृषि अधिकारी इस मामले की छानबीन में अब जुट गए हैं। औरंगाबाद के सहायक उद्यान निदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने जब हॉप शूट्स नामक फसल की खेती के बारे में तहकीकात किया तो उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fact check claim of cultivating world's most expensive vegetable in Bihar is fake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उन्होंने यह भी बताया कि अगर यह फेक फार्मिंग का मामला निकलता है तो शख्स पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉप शूट्स काफी महंगी सब्जी है। इसकी देश दुनिया में काफी ज्यादा मांग है। अमेरिका और यूरोप में हॉप शूट्स की खेती की जाती है। कई प्रकार के औषधियों के निर्माण में इसका प्रयोग किया जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed