Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
aliens come from under sea not outer space us ex police officer revealed about ufo scientists shocked
{"_id":"61b44eef1b5905738d4ef1c2","slug":"aliens-come-from-under-sea-not-outer-space-us-ex-police-officer-revealed-about-ufo-scientists-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: एलियन को लेकर बड़ा खुलासा, यहां से आ रहे हैं धरती पर, वैज्ञानिक हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: एलियन को लेकर बड़ा खुलासा, यहां से आ रहे हैं धरती पर, वैज्ञानिक हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धरती पर यहां से आ रहे हैं एलियन!
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में एलियन को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। यूएफओ और एलियंस को लेकर एक खुफिया रिपोर्ट में कई खुलासे किए गए हैं। यूएफओ और एलियंस पर समीक्षा रिपोर्ट को अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने लीक किया है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें कही गई हैं।
इस खुफिया रिपोर्ट में 120 से अधिक बार अज्ञात वस्तुओं के देखे जाने का जिक्र किया गया है। बीते 20 सालों में अमेरिकी नौसेना ने इन अज्ञात वस्तुओं को देखा है। अब इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर एलियन के जहाज गायब कहां हो जाते हैं? एलियन का जहाज क्या कोई हाइपरसोनिक विमान हैं? अभी इस पर जांच की जानी है कि आखिर यह क्या है? अब इस बीच दावा किया गया है कि एलियन समुंद्र से आ रहे हैं, अतंरिक्ष से नहीं। यह दावा इंटरनेशनल कोएलिशन फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल रिसर्च (आईसीईआर) के उपाध्यक्ष गैरी हेसेल्टाइन ने किया है।
2 of 4
धरती पर यहां से आ रहे हैं एलियन!
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गैरी हेसेल्टाइन का कहना है कि हाल के दिनों में सेना के जहाजों के आसपास देखे गए यूएफओ उनकी उत्पत्ति को लेकर किए जा रहे शोध में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि एक वीडियो में अमेरिकी नौसेना का एक जहाज उड़ते हुए किसी वस्तु से घिरा हुआ नजर आया था। इससे शोधकर्ता मानते हैं कि एलियन का बेस पानी के नीचे है।
3 of 4
धरती पर यहां से आ रहे हैं एलियन!
- फोटो : iStock
पूर्व पुलिस अधिकारी गैरी ने बताया कि आशंका है कि गहरे महासागरों और खाइयों में एलियन के बेस हो सकते हैं, क्योंकि अक्सर पानी के अंदर और बाहर यूएफओ को देखा जाता है। उनका कहना है यह थोड़ा अजोबीगरीब है, लेकिन इस पर विचार करने की जरूरत है। हमारे पास सिर्फ 5 प्रतिशत ही महासागर के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धरती पर यहां से आ रहे हैं एलियन!
- फोटो : iStock
पूर्व पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमारे पास महासागरों से अधिक चांद या मंगल की सतह के बारे में जानकारी है। गैरी हेसेल्टाइन ने रॉयल एयर फोर्स पुलिस के साथ 6 महीने तक काम किया है। साल 2013 में वह रिटायर हो गए जिसके बाद उन्होंने यूएफओ को लेकर किए जा रहे रिचर्स पर पूरा ध्यान लगाया हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।