Baba Vanga Prediction: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2023 (Baba Vanga 2023 Predictions) के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) अभी तक सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 12 साल की उम्र में ही आंख की रोशनी चली गई थी।
Baba Vanga Predictions: क्या साल 2023 में होने जा रहा तीसरा विश्वयुद्ध? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध साल 2023 में भी चल रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है। अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर भविष्यवत्ता बाबा वेंगा ने कई साल पहले ही तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी। उनके मुताबिक, साल 2023 में तीसरे विश्वयुद्ध से दुनिया कांप उठेगी।
रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग ने दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा पैदा कर दी है। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आहट लग रही है। बाबा वेंगा ने कई साल पहले ऐसे हालत की भविष्यवाणी की थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी ने दुनिया में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के बीच दुनिया के कई नेताओं ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है। इस युद्ध को लेकर दुनिया दो गुटों में बट गई है। रूस के राष्टपति पुतिन कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। अगर ऐसा होता है, तो बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणी की सच हो सकती है। तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो दुनिया में तबाही मच सकती है।
Most Expensive Animals: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे जानवर, 4000 करोड़ का कुत्ता, तो 800 करोड़ की बिल्ली
बाबा वेंगा ने कई साल पहले भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकता है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं। साल 2022 के लिए भी की गईं उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो इसकी कीमत दुनिया के चुकानी होगी