अक्सर देश दुनिया से कई अनोखी खबरें सामने निकलकर आती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की एक घटना खूब तेजी से वायरल हो रही है। यहां एक लड़की ने खुद से ही शादी रचा ली है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की इस लड़की का नाम पेट्रीसिया क्रिस्टीन है, जिसने हाल ही में खुद के साथ अपना विवाह किया है। इस खबर के विषय में जो कोई भी सुन रहा है। उसे इस पर यकीन नहीं हो पा रहा। सोशल मीडिया पर तरह तरह के सवाल इस यूनीक वेडिंग को लेकर उठ रहे हैं। कई लोग ये पूछ रहे हैं कि आखिर कोई अपने आप से ही शादी कैसे कर सकता है? इस खबर को जानने के बाद हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि पेट्रीसिया ने सेल्फ कमिटमेंट को लेकर अपने आप से विवाह किया है। उनके इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।
अजब-गजब: इस लड़की ने खुद के साथ रचाई अपनी शादी, सेल्फ लव और खुश रहने का किया वादा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन