Australia Mysterious creatures: चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के साथ ही विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें मिलती हैं। समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर जीवविज्ञानी नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करते रहते हैं जिनको देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ जाता है। हाल ही में समुद्र किनारे एक ऐसा जीव मिला है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह जीव देखने में बेहद अनोखा है।
ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बारिश के बाद समुद्र किनारे अजीबोगरीब जीव देखे जा रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स में समुद्री तट पर कुछ ऐसी मछलियां देखी गई हैं जिनको देखने के बाद विशेषज्ञ भी हैरत में पड़ गए हैं। बारिश के बाद समुद्र किनारे वीडी सीड्रैगन क्रोनुल्ला, मालाबार और सेंट्रल कोस्ट में यह जीव नजर आए हैं। ये जीव गहरे समुद्र में पाए जाते हैं।
2 of 6
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : iStock
टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी सिडनी में समुद्री पारिस्थितिकी के प्रोफेसर डॉ डेविड बूथ ने इन जीवों के मिलने की वजह के बारे में बताया है। उनका कहना है कि हो सकता है ये जीव हैरान करने वाले मौसम की वजह से समुद्र के किनारे मिले हों।
3 of 6
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : iStock
उन्होंने आगे बताया कि इन मछलियों के मिलने की वजह प्रदूषण और ऊंची लहरें भी हो सकती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में अक्सर ये जीव मिलते हैं और ये अपने घर में ही रहते हैं।
4 of 6
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : iStock
सीड्रैगन के रंग मोह लेते हैं मन
समुद्री तटों पर इन जीवों के मिलने की घटना असामान्य है। ये अपने इलाके से सिर्फ 50 से 500 मीटर तक दूर ही जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिले इन जीवों को सीड्रैगन के तौर पर जाना जाता है। ये कई रंगों में मिलते हैं और इनके बैगनी-पीले रंग लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं।
5 of 6
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव
- फोटो : iStock
सीड्रैगन की लंबाई 45 सेमी तक हो सकती है। यह चट्टानों के नीचे छिपकर रहते हैं। इनका संबंध सीहॉर्स से प्रजाति से है। इससे पहले ब्रिटेन में डायनासोर की तलाश करने वाले वैज्ञानिकों को हैरान करने वाला कंकाल मिला था।