फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid: पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी, क्या धरती के लिए है खतरा

Mon, 09 Sep 2024 07:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Asteroid News huge asteroid approaching at high speed to pass close to Earth on September 15
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Istock

Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे से धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी दी है। 



नासा का कहना है कि करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह विशालकाय एस्टेरॉयड 15 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 25,000 मील प्रति घंटे है, जो बेहद डराने वाली है। नासा की तरफ से कहा गया है कि यह एस्टेरॉयड 6,20,000 मील की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चांद की दूरी का 2.6 गुना है। यह दूरी भले ही ज्यादा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं। 
 

Asteroid News huge asteroid approaching at high speed to pass close to Earth on September 15
पृथ्वी के करीब आ रही है तबाही - फोटो : Istock

इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 ON है। नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराना की संभावना नहीं है। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं।

Asteroid News huge asteroid approaching at high speed to pass close to Earth on September 15
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Istock

नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम ने इसका पता लगाया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉड या अन्य वस्तुओं की पहचान करना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid News huge asteroid approaching at high speed to pass close to Earth on September 15
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Istock

इस एस्टेरॉयड का आकार 720 फीट है, जो करीब दो फुटबॉल मैदान जितना है। अगर इसके रास्ते में थोड़ा सा भी बदलाव होता है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में एस्टेरॉयड की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिक इसके बारे में हर जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं। 

Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

Animals In Space: मुनष्य से पहले अंतरिक्ष जा चुके हैं ये 6 जानवर, इन जीवों से सीखकर चांद तक पहुंचा इंसान

विज्ञापन
Asteroid News huge asteroid approaching at high speed to pass close to Earth on September 15
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Istock

दो फुटबॉल मैदान के आकार के इस एस्टेरॉयड को ट्रैक करने में नासा की दूसरी एजेंसियां भी मदद कर रही हैं। नासा अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस विशाल एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी दे रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed