फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: महिला ने किया चौंकाने वाला दावा, पर्सनल फोटो भेजते हैं एलियंस, कई बार कर चुकी है मुलाकात

Tue, 08 Mar 2022 12:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
American Woman Says She Met Aliens They Send Me Photos through Telepathy
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock

दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से खोजने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार लोगों ने यूएफओ और एलियन को देखने का दावा किया है। अब इस बीच एक महिला के दावे ने सभी को हैरत में डाल दिया है। महिला ने बताया है कि वह कई बार एलियन से मिल चुकी है। 



महिला का कहना है कि उसकी एक बार नहीं बल्कि कई बार एलियन से मुलाकात हुई है। उसने बताया है कि हॉलीवुड फिल्म अवतार में नजर आए जीव की तरह एलियन दिखते हैं। यह महिला अमेरिका के मिसौरी प्रांत में रहती है जिसका नाम लिली नोवा है। उसने बताया है कि साल 2020 में कोरोना की वजह से लगाए लॉकडाउन में पहली बार उसने एलियन को देखा था। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

American Woman Says She Met Aliens They Send Me Photos through Telepathy
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock


लिली नोवा ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। उसने कहा कि वह रात के समय हवा लेने के लिए घर से बाहर आई थी। जब वह टहल रही थी, तो उसको पड़ोस में तेज रोशनी नजर आई। लिली ने बताया कि पहले उसे लगा कि यह कोई एयरक्राफ्ट है, लेकिन जब उसने ध्यान देखा था, तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वह एक यूएफओ था। 

American Woman Says She Met Aliens They Send Me Photos through Telepathy
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock

अमेरिका की रहने वाली लिली ने बताया कि कुछ महीनों के बाद एक बार फिर उसकी एलियन से मुलाकात हुई। अब उसका कहना है कि लगभग हर दिन वह एलियन से मिलती है। इसके अलावा लिली ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि वह दूसरे ग्रहों पर रहने वाले जीवों से भी मिल चुकी है जो एलियन की तरह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American Woman Says She Met Aliens They Send Me Photos through Telepathy
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock

लिली नोवा ने बताया कि पहली बार उसने हल्के नीले रंग की त्वचा वाली एक लड़की को देखा था। उसने बताया कि वह बेहद खूबसूरत थी, लेकिन उसके सिर पर बाल नहीं थे। उसने आगे कहा कि यूएफओ से लड़की के साथ उसके दूसरे साथी भी आए हुए थे। 

विज्ञापन
American Woman Says She Met Aliens They Send Me Photos through Telepathy
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : Pixabay

तस्वीरें भेजते हैं एलियन

लिली ने बताया कि उसने दूसरी बार कई एलियन को एक साथ देखा था। इन एलियन की त्वचा चमक रही थी, लेकिन इनके सिर बाल नहीं थे और नीले रंग की आंखें थीं। उसने बताया कि एलियन उसको अपनी तस्वीरें भेजते हैं। वह अपनी तस्वीरें टेलीपैथी के माध्यम से भेजते हैं। लिली ने बताया कि वह पहली बार एलियन से मिलने के बाद डर गई थी। उसका कहना है कि एलियन इसलिए अपनी तस्वीरें भेज रहे हैं ताकि मेरा डर दूर हो जाए। उसने बताया कि जब वह स्थिर और सूकून में होगी तब एलियन से मुलाकात करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed