हिम्मत और मजबूत इरादे आपको मुश्किल से मुश्किल काम भी सफलता से पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन बात हो खतरनाक जानलेवा जानवरों की तो शायद कोई भी डर जाए। इस महिला ने तो उस डर को भी पीछे छोड़ दिया, और वो कर दिखाया जो हम और आप बस सपने में ही सोच सकते हैं।
खतरनाक जानवरों से है इस महिला की दोस्ती
लोग कहते हैं कि लड़कियां तो छोटे से चूहे और कॉकरोच तक से डर जाती हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका कही रहने वाली शैनन बेनसन जिस तरह इन शेरों और जहरीले सांपों के साथ खेलती हैं, उसके क्या कहने। 36 साल की इस महिला ने पूरा एक साल जंगलों में बिताया और इन जानवरों से दोस्ती कर डाली।
खतरनाक जानवरों से है इस महिला की दोस्ती
3 of 8
wildlife photographer
- फोटो : daily mail
वाइल्डलाफइ फोटोग्रफार शैनन की इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि जब उन्होंने इन जानवरों की जिंदगी को करीब से जानने की कोशिश की तो उन्होंने भी खुले दिल से शैनन को स्वीकार किया, मानो उनके पालतू हों।
खतरनाक जानवरों से है इस महिला की दोस्ती
शैनन ने बाताय कि इतने सालों से वे यही काम करती आ रही हैं। उन्हें जानवरों की तस्वीरें खींचना बहुत पसंद है। लेकिन इस बीच उन्हें खई बड़े खतरों का भी सामना करना पड़ा। कभी किसी कुत्ते ने उनका मुंह नोंच डाला तो कभी हाथी, शेरों ने उन्हें खूब दौड़ाया। सापों और छिपकलियों ने न जाने कितनी बार उन्हें काटा। लेकिन उन्होंने इन सारी स्थितियों में भी हौसला बना कर रखा।
खतरनाक जानवरों से है इस महिला की दोस्ती
शैनन कहती हैं कि हर चुनौती उन्हें और रोमांचित करती है। भले ही वो शेर का सामना करना ही क्यों न हो। कई कोशिशों के बाद जाकर मनचाही तस्वीर मिल पाती है। अब इस लेमार को ही देख लीजिए, उसने शैनन के कैमरे को ही अपना खिलौना बना लिया है।