फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर एक साथ 9 शेर को देख थम गईं लोगों की सांसें, वीडियो देख आप भी होंगे हैरान

Wed, 16 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
Video viral of nine lions crossing road in Gir jungle at Gujarat
lionesses
मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। शेरों के मामले में यह एकदम सटीक है। शेरनी के बच्चे मां के करीब होते हैं। ये आपको वायरल हो रहे इस शानदार वीडियो में भी देखने को मिल जाएगा। जी हां, इस वीडियो में छ: शेरनियों संग तीन शावकों को देखा जा सकता है। 
Video viral of nine lions crossing road in Gir jungle at Gujarat
lionesses
शेरों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अभी तक तमाम लोग देख चुके हैं। वीडियो में तीन शावकों को छ: शेरनियों संग गुजरात के गिर के जंगलों में देखा गया है। यह वीडियो यहां घूमने आए पर्यटकों द्वारा बनाया गया है जिसे उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। 

 
Video viral of nine lions crossing road in Gir jungle at Gujarat
lionesses
ऐसा माना जाता रहा है कि शेर अपने बच्चों को खा जाते हैं। इस कारण शावक शेरनियों के साथ रहना पसंद करते हैं। वीडियो में आपको एक भी शेर देखने को नहीं मिलेगा। जी हां, इस वीडियो में शावकों संग केवल शेरनियां ही नजर आती हैं। 44 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में सबसे पहले एक शेरनी को सड़क से गुजरते हुए दिखाया गया है। फिर उसके पीछे-पीछे 2 शेरनियां और आती हैं, और फिर तीन नन्हे शावक उनके पीछे-पीछे दौड़ते हुए आते हैं। वीडियो के आखिर में तीन शेरनियां सड़क से गुजरती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral of nine lions crossing road in Gir jungle at Gujarat
lionesses
सड़क से शावकों को 6 शेरनी सुरक्षा घेरे में रखकर ले जाती हैं। यह वीडियो इसका सबूत है। देखने में यह बेहद रोमाचिंत है। अच्छी बात यह है कि पर्यटकों ने इन शेरों से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की। इसलिए शेरनियां भी शावकों संग शांति से वहां से चली जाती है। लेकिन इससे पहले कई ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं जिनमें जंगली जानवरों को इंसानों द्वारा परेशान किया जाता है। 

 
विज्ञापन
Video viral of nine lions crossing road in Gir jungle at Gujarat
lionesses
हाल ही में एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक शेरनी व उसके तीन शावकों के पीछे गाड़ी दौड़ाते नजर आया था। इसके अलावा बाइक से शेर का पीछा करने वाला वीडियो तो आपको याद ही होगा। गिर वन नेशनल पार्क और वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों को यह चेतावनी दी गई है कि वह जंगली जानवरों के साथ ऐसी कोई भी हरकत न करें अन्यथा उन्हें जुर्माने के साथ-साथ सजा भी भुगतनी होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed