फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सांप के लिए लगवाया बिस्तर, खाने में दिया जा रहा अंडा-ग्लूकोज, वजह चौंकाने वाली

Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
The human being saved the snake life after operation in raipur
snake
इस सांप की कहानी बेहद अजीबोगरीब है। सबसे पहले तो आपको यही अजीब लग रहा होगा कि आखिर इसे बिस्तर पर लेटा कर अंडा और ग्लूकोज क्यों दिया जा रहा है।


आप सोच रहे होंगे कि अस्पतालों में इंसानों के लिए बेड नहीं मिलते लेकिन यहां तो सांप को बेड दिया जा रहा है। अगर सच में आपके मन में ऐसा कोई ख्याल आया है तो यह खबर पढ़ना आपके लिए और भी जरूरी है।

 
The human being saved the snake life after operation in raipur
snake
दरअसल यह एक घायल सांप और इंसान की दरियादिली से जुड़ी कहानी है। जी हां, छत्तीसगढ़ के नया रायपुर की यह घटना इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश करती है। यहां कौर परिवार ने एक घायल सांप की जान बचाकर इंसान होने का धर्म निभाया है। यह सांप उन्हें नया रायपुर में घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद उन्होंने सांप का ऑपरेशन करवाकर उसकी जान बचाई।
The human being saved the snake life after operation in raipur
snake
उसे इलाज के लिए अवंति विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद सांप की जान बचा ली। सांप की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, इसलिए उसे सप्ताहभर बेड रेस्ट पर रखा जाएगा। फिलहाल, सांप को खाने में अंडे का लिक्विड और ग्लूकोज दिया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस काम को अंजाम देने वाली रायपुर की मनजीत कौर बल नामक महिला है। नया रायपुर के एक घर में सांप निकलने की खबर फैली तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जमा हुए लोगों ने मिलकर सांप की ऐसी हालत कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The human being saved the snake life after operation in raipur
snake
इसकी जानकारी सोशल वर्कर बलवंत कौर को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन जब पहुंचीं तब तक लोगों ने सरिया से पकड़ कर सांप को घर से बाहर निकाल लिया था। सरिए से सांप को चोट लग गई थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।
बलवंत कौर ने नामक इस महिला ने सांप के घायल होने की सूचना अपनी बेटी को दी। मनजीत ने तुरंत सांप को देवपुरी स्थित ऑफिस लाने की बात कही। मनजीत कौर सांप के इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गई।
विज्ञापन
The human being saved the snake life after operation in raipur
snake
अवंति विहार स्थित डॉक्टर के अस्पताल सांप की सफाई की फिर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसका ऑपरेशन शुरू हुआ जो 45 मिनट चला। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद अधमरा हुए सांप को होश आ गया। सांप की हालत खतरे से बाहर है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि हफ्तेभर बेड रेस्ट के बाद वह सामान्य हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed