फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ खास है ये गिलहरी, नहीं है ये अंग फिर भी लोगों को करती है दंंग, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 23 May 2018 10:21 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Prosthetic wheels help turkish squirrel and get back on its paws
squirrel
आज हम आपको एक अनोखी गिलहरी के बारे में बताएंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिना हाथ के भी यह फर्राटा भर दौड़ती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव है..? तो चलिए आगे बताते हैं गिलहरी की यह खासियत... 



 
Prosthetic wheels help turkish squirrel and get back on its paws
squirrel
डॉक्टर इंसान के हाथ पैर खराब होने पर उनके अंगों की जगह आर्टिफिशियल अंग लगा देते है जिसके बाद व्यक्ति पहले की तरह चल फिर पाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मनुष्य की तरह जानवरों के अंग खराब होने पर क्या होता है..? जी हां जानवरों को भी आर्टिफिशियल अंग लगाया जा सकता है। इस गिलहरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

 
Prosthetic wheels help turkish squirrel and get back on its paws
squirrel
सोचकर हैरानी तो हो रही होगी कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, यह हैरतअंगेज कारनामा एक इंजीनियर ने किया है। इस गिलहरी का नाम 'कारमेल' है। जो कि बैटमैन के जंगली जानवरों के जाल में फस गई थी। इसकी वजह से उसने अपने आगे के दो हाथ खो दिए थे और वह चल नहीं पा रही थी, लेकिन डॉक्टर ने कुछ ऐसा कर डाला कि सब हैरान ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prosthetic wheels help turkish squirrel and get back on its paws
squirrel
कारमेल गिलहरी को ठीक करने के लिए डॉक्टर ने उसकी सर्जरी की जिसमें उसके दोनों हाथों को काटना पड़ा। हालांकि इस्तांबुल के एडलिन विश्वविद्यालय के एक कंप्यूटर इंजीनियर ने करमेल को दुबारा से उसके हाथ लौटाने की सोची। इंजीनियर ने दो पहिए लगा कर एक प्लासटर तैयार किया जिसे बायोनिक आर्म कहा जाता है जो कि गिलहरी को पहना दिया। इसके बाद वह अपने पिछले दो पैर और पहियो की मदद से पहले की तरह भाग पा रही है।
विज्ञापन
Prosthetic wheels help turkish squirrel and get back on its paws
squirrel
गंभीर सर्जरी से गुजरने के बाद भी करमल जब पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई तो उसे इंजीनियर के पास ले जाया गया। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जो काम डॉक्टर नहीं कर पाए वह करमल नामक इस गिरहरी के लिए एक इंजीनियर ने कर दिखाया। जी हां इंजीनियर उसे ठीक करने में कामयाब रहे और अब गिलहरी खुद पहले की तरह खेल पा रही है। करमेल दुनिया में पहली ऐसी गिलहरी है जिसमें दो बायोनिक आर्म्स जोड़े गए हैं। गिलहरी अब व्हील की मदद से चलती है।  आज से पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला है।

देखें यह वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed