{"_id":"5affe39e4f1c1b334d8b45b8","slug":"buffalo-and-leopard-kissing-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भैंस और तेंदुए का किसिंग सीन हो रहा वायरल, नजारा वाकई रोमांचक ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
भैंस और तेंदुए का किसिंग सीन हो रहा वायरल, नजारा वाकई रोमांचक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
leopard kisses buffalo
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुए को भैंस को किस करते हुए दिखाया गया है। है न रोमांचक... सोचिए इंसानों की दुनिया में अगर ऐसा हुआ होता तो? यकीनन हंगामा खड़ा हो गया होता। लेकिन ये खास पल तो जंगली जानवरों की दुनिया का है।
leopard kisses buffalo
साउथ अफ्रीका के एक वन्य अभ्यारण्य में इस युवा नर तेंदुए को भैंस को किस करते हुए देखा गया जिसे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।आप यही सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे हो गया..? है न.. दरअसल, ये दोनों अलग-अलग प्रजातियां है। एक मांसाहारी और दूसरा शाकाहारी। इसलिए दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन समझे जाते हैं।
Leopard
आप वीडियो में देख सकते हैं तेंदुआ पेड़ की डाल पर बैठकर अफ्रीकी भैंसों के झुंड में एक बच्चे पर शिकार करने के लिए नजर रख रहा था, लेकिन भैंस अपने बच्चे की हिफाजत में एकजुट हुई और तेंदुए को घेर लिया। भैंसों का आक्रामक तेवर देखकर तेंदुए पेड़ पर चढ़ गया। हालांकि तेंदुआ जंगली भैंस से कहीं ज्यादा खतरनाक है, लेकिन झुंड के सामने एक अकेला तेंदुआ क्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard
लेकिन जिस समय यह सब हो रहा था ठीक उसी समय वहां मौजूद थे वरिष्ठ वन्य जीवन विशेषज्ञ और बेहतरीन फोटोग्राफर बेनेट मथोंसी जिन्होंने इस रोमांचक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। मथोंसी ने यह तस्वीर लेने के लिए कितनी मेहनत की होगी इस बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
Leopard
उन्होंने उस पल का इंताजार किया जब भैंस ने झुंड के बीच से हवा में सिर उठाकर तेंदुए को सूंघने की कोशिश की। जबकि तेंदुए ने भी इस मौके पर सिर झुकाकर भैंस की नाक से अपनी नाक मिला दी। इस खास लम्हे में जब दोनों के होंठ आपस में मिले, बेनेट मथोंसी ने उस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
अब ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अब ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।