फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेंटिंग का उस्ताद है यह जानवर, लाखों में बिकता है इसका आर्टवर्क

Sat, 10 Feb 2018 11:46 AM IST
कच्ची धूप, अमर उजाला
कच्ची धूप, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Pigcasso the Pig known for his artworks her painting sell for thousands of dollars
pig
पेंटिंग तो तुम खूब करते हो। तुम्हें पता है, अब पेंटिंग जानवर भी करने लगे हैं। अब, 'पिगकासो' को ही देख लो। इसे पेंटिंग करने का बहुत शौक है। पिगकासो एक मादा सूअर (पिग) है। इसकी उम्र दो साल है। दक्षिण अफ्रीका में इसका घर है। पेंटिंग करने के कारण यह दुनिया की पहली पिग आर्टिस्ट 'पिगकासो' के नाम से मशहूर हो गई है।
Pigcasso the Pig known for his artworks her painting sell for thousands of dollars
pig
इतना ही नहीं, पिगकासो की बनाई पेंटिंग हजारों डॉलर्स में बिक भी रही हैं। इससे आने वाली रकम को लावारिस जानवरों के लिए बनाई गई 'फार्म सेंचुरी' के कामों में खर्च किया जाता है।
Pigcasso the Pig known for his artworks her painting sell for thousands of dollars
pig
जोएन लेफ्सन ने इस मादा पिग को बुचड़खाने से बचाया था। उन्होंने इसकी कलात्मक प्रतिभा को तब पहचाना, जब चार हफ्ते की पिगकासो ने खेलने के लिए रखे काफी सारे खिलौनों में से सिर्फ पेंटब्रश को ही चुना। इसके बाद जोएन ने इसे कैनवास और पेंट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pigcasso the Pig known for his artworks her painting sell for thousands of dollars
pig
पिगकासो ने वही किया, जिसकी जोएन को उम्मीद थी। उसने कैनवास पर पेंटिंग करना शुरू कर दिया। 'फार्म सेंचुरी' जहां पिगकासो रहती है, वहां उसकी पेंटिंग्स के लिए एक स्टूडियो भी है। जोएन कहती हैं, पिगकासो का जब मन होता है, वह पेंटिंग करने लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed