दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं, जो लोगों के लिए तो आकर्षण का केंद्र होते ही हैं, वो अपने आप में भी एक खास आकर्षण रखते हैं। ऐसा ही एक जीव है जेलिफिश, जो अपने अजीबोगरीब गुण के लिए विख्यात है।
जेलिफिश एक प्रकार की मछली होती है। दुनियाभर में जेलिफिश की 1500 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। यह दिखने में पारदर्शी होती हैं, लेकिन इंसानों के लिए यह बेहद ही खतरनाक भी होती हैं। इनके डंक से कोई भी इंसान पलभर में मौत की नींद सो सकता है।
हालांकि जेलिफिश समुद्र की अथाह गहराइयों में पाई जाती हैं, जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए इंसानों को इनसे ज्यादा खतरा महसूस नहीं होता। कहा जाता है कि धरती पर जेलिफिश का अस्तित्व इंसानों से भी पुराना है। यह डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद हैं।
जेलिफिश को कभी न मरने वाला जीव भी कहा जाता है, क्योंकि इसके अंदर ऐसी खासियत होती है कि इसको अगर दो भागों में भी काट दिया जाए तो यह मरती नहीं हैं, बल्कि उन दोनों भागों से अलग-अलग जेलिफिश का जन्म होता है।
जेलिफिश दुनिया की इकलौती ऐसी मछली है, जिसमें 95 फीसदी तक पानी होता है। इसी गुण के कारण यह मछली पारदर्शी दिखाई देती है। कहा यह भी जाता है कि जेलिफिश के पास दिमाग नहीं होता है, इसी कारण उसके आसपास हमेशा छोटी-बड़ी मछलियों का झुंड जमा रहता है, क्योंकि वो इसके आसपास खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।