फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दिखा इतना भयानक जीव, कमरे में देखते ही लोगों ने फौरन कर डाला यह काम

Sat, 11 Aug 2018 10:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Giant Monitor Lizard Found At National Technical Research Organisation Premise In Delhi
Monitor Lizard

बारिश के मौसम में अक्सर गांव-देहात या जंगल-झाड़ी के आस-पास बने मकानों में सांप, बिच्छू जैस जानवर घुस जाते हैं। दिल्ली स्थित एक सरकारी कार्यालय में भी ऐसी ही घटना घटी। शुक्रवार को आया नगर इलाके में मौजूद नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ)  में एक अजीब से दिखने वाला जीव पाया गया।

Giant Monitor Lizard Found At National Technical Research Organisation Premise In Delhi
Monitor Lizard

छिपकली और सांप जैसा दिखने वाला यह जीव मॉनिटर लिजार्ड है। एनटीआरओ के स्टाफ क्वार्टर के पास कॉरिडोर में इसे पाया गया। वैसे तो यह दिखने में डरावना लगता है, मगर यह जहरीला नहीं होता। हालांकि, खतरा महसूस होने पर यह पंजे से हमला कर सकता है जिससे इंफेक्शन का खतरा होता है।

Giant Monitor Lizard Found At National Technical Research Organisation Premise In Delhi
Wildlife SOS

जैसे ही कमरे में यह पाया गया, कर्मियों ने फौरन जानवरों के एक एनजीओ 'वाइल्डलाइफ एसओएस' को सूचित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीव को आंख में तकलीफ थी जिसकी वजह से वह देख नहीं पा रहा था। हालांकि, फौरन उसका उपचार शुुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Giant Monitor Lizard Found At National Technical Research Organisation Premise In Delhi
Kartick Satyanarayan

'वाइल्डलाइफ एसओएस' एनजीओ के सह-संस्थापक और सीईओ सत्यनारायण कार्तिक ने कहा, 'जंगलों की कटाई और बस्ती के विस्तार की वजह से इन जानवरों का घर उनसे छिनता जा रहा है। लिहाजा, छत और आहार की तलाश में ये इंसानी बस्ती में घुस आते हैं। मगर इस बात की तसल्ली है कि लोग अब ऐसे जानवरों के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं। ये ईकोसिस्टम में संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, मगर मीट और चमड़ी के लिए इनकी शिकार कर दिया जाता है। '

विज्ञापन
Giant Monitor Lizard Found At National Technical Research Organisation Premise In Delhi
Monitor Lizard

गौरतलब है कि दो महीने पहले दिल्ली के ही नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में भी एक मॉनिटर लिजार्ड पाया गया था। घटना की एक रात पहले आई आंधी के साथ वह कैंपस में घुस आया था और रेंगते-रेंगते बाथरूम तक जा पहुंचा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed