इन तस्वीरों को देखेंगे तो जान जाएंगे कि कैसे कभी-कभी अपनी ही बनाई हुई चाल उल्टी पड़ जाती है और इसका भुगतान बड़ा करना पड़ जाता है। इन तस्वीरों को साउथ अफ्रीका के मसाई मारा नेशनल पार्क में खींचा गया है। फोटोग्राफर का नाम नेलिस वोलमैरन्स है।
जीब्रा-मगरमच्छ की भिड़ंत
जानवरों की इस भिड़ंत में हुआ ये था कि पानी में बैठे मगरमच्छ को दिख गया था कि अपनी प्यास बुझाने एक जीब्रा पानी में उतरने आ रहा है। वो पानी के अंदर ऐसा छुप गया कि जीब्रा को कुछ पता ही नहीं चले कि पानी के अंदर उसकी मौत छुपी बैठी है।
जीब्रा-मगरमच्छ की भिड़ंत
जीब्रा नदी में घुसा और अपनी प्यास बुझाने लगा। उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उस पर पीछे से अटैक हो जाएगा। किसी धोखे की तरह उस पर मगरमच्छ से वार किया।
जीब्रा-मगरमच्छ की भिड़ंत
लेकिन चाल तभी उल्टी पड़ गई जब जीब्रा ने फौरन ही अपने पैरों से मगरमच्छ को पीछे से मारा। मगरमच्छ ने तब भी उस पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी और उसे काटने दौड़ा।
जीब्रा-मगरमच्छ की भिड़ंत
जीब्रा थोड़ा घायल तो हुआ लेकिन उसने वापस मारना बंद नहीं किया। जीब्रा ने पानी के अंदर ही मगरमच्छ की जबरदस्त धुनाई थी।