{"_id":"5a70187e4f1c1bd34b8b5c13","slug":"cat-wins-five-crore-in-a-court-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्ली ने कंपनी को मारा 5 करोड़ का पंजा, एकबार जरूर पढ़ें ये अजीबोगरीब मामला ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
बिल्ली ने कंपनी को मारा 5 करोड़ का पंजा, एकबार जरूर पढ़ें ये अजीबोगरीब मामला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Grumpy Cat
एक बिल्ली एक ही झटके में करोड़पति बन गई। जी हां, इस बिल्ली को पांच करोड़ रुपए मिले हैं। क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे..?
Grumpy Cat
जी हां, कैलिफोर्निया की एक बिल्ली इन दिनों इस वजह से जबरदस्त चर्चाओं में हैं। उसे ये पैसे मिले कैसे ये कहानी अपने आप बेहद अनोखी है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्ली को यह राशि एक कोर्ट केस में हुई जीत पर मिली है। जी हां, लंबी कानूनी लड़ाई में 'ग्रंपी कैट' नामक इस बिल्ली को 5 लाख पाउंड तकरीबन करीब 5 करोड़ रुपए हर्जाने के रूप में मिले हैं।

बता दें कैलिफोर्निया के फेडेरल कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। असल में कैलिफोर्निया में रहने वाले Tabatha Bundesen की पालतू बिल्ली अपने अजीबोगरी लुक्स की वजह से इंटरनेट चर्चाओं में आई थी। इसके बाद बिल्ली के मालिक को एक कॉफी कंपनी से ऑफर मिला, जो बिल्ली के लुक्स को एक कॉफी कंटेनर में लोगो की तरह इस्तेमाल करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grumpy Cat
इससे पहले बिल्ली के मालिक ने ग्रंपी कैट नाम से एक कंपनी रजिस्टर कराई और उस कंपनी को बिल्ली के फोटो इस्तेमाल करने के अधिकार दे दिए।
कॉफी कंटेनर Grumppuccino पर बिल्ली के फोटो इस्तेमाल किए जाने थे, लेकिन कंपनी अपने बाकी प्रोडक्ट्स भी इस लोगो से बेचने लगी। यह करार के खिलाफ था।
कॉफी कंटेनर Grumppuccino पर बिल्ली के फोटो इस्तेमाल किए जाने थे, लेकिन कंपनी अपने बाकी प्रोडक्ट्स भी इस लोगो से बेचने लगी। यह करार के खिलाफ था।
विज्ञापन
Grumpy Cat
यह बात जब बिल्ली के मालिक को पता चली तो उन्होंने कॉफी बेचने वाली कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। मामले में कोर्ट ने बिल्ली की तस्वीरों के मिस यूज की बात को सही पाया।
हालांकि इस मामले में कॉफी कंपनी ने भी अपनी दलील दी लेकिन लेकिन फैसला बिल्ली के पक्ष में आया। इस पर कोर्ट ने कॉफी कंपनी की गलती मानते हुए बिल्ली को 5 लाख पाउंड हर्जाना चुकाने का आदेश दिया।
हालांकि इस मामले में कॉफी कंपनी ने भी अपनी दलील दी लेकिन लेकिन फैसला बिल्ली के पक्ष में आया। इस पर कोर्ट ने कॉफी कंपनी की गलती मानते हुए बिल्ली को 5 लाख पाउंड हर्जाना चुकाने का आदेश दिया।