{"_id":"5ac5fcfa4f1c1bd2618b5a17","slug":"bow-head-whales-can-sing-over-hundred-songs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! गाना गाने में माहिर है ये मछली, वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किए 184 गानें ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
OMG! गाना गाने में माहिर है ये मछली, वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किए 184 गानें
Fri, 06 Apr 2018 10:08 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मछलियां भी गाना गाती हैं। ये बात सुनकर आपको शायद झटका लग सकता है लेकिन यह सत्य है कि मछली भी गीत गाती है। यह बात हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने निकलकर आई है। सिर्फ इतना ही नहीं वैज्ञानिकों ने यह बात साबित करने के लिए उनके 184 गीत भी रिकॉर्ड किए हैं। आश्यचर्य हुआ न जानकर..?डिटेल में पढ़ें पूरा आर्टिकल।
2 of 5
फाइल फोटो
यह रिसर्च आर्कटिक सागर में पाई जाने वाली बोहेड व्हेल पर की गई है। बता दें बोहेड व्हेल गहरे पानी में रहती है। यह धनुष के आकार के सिर वाली होती हैं। इसलिए इन्हें बोहेड व्हेल नाम दिया गया है। इन विशालकाय बोहेड व्हेलों को बेहतरीन जैज आर्टिस्ट बताया गया है।
3 of 5
शोधकर्ताओं ने 2010 से 2014 के ग्रीन लैंड के पूर्व में मौजूद सागर में करीब 300 व्हेलों पर रिसर्च कर माइक्रोफोन के जरिए उनका गाना सुना। इस दौरान इन व्हेलों के गानों की रिकॉर्डिंग जुटाई गई। अलग अलग सुरों में कुल 184 गीतों की पहचान की गई है। आमतौर पर नर प्रजनन के दौरान ये मछली गीत गाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के समुद्र विज्ञानी केट स्टेफॉर्ड ने बताया कि बोहेड व्हेल का यह बर्ताव सर्दियों के दिनों देखा गया है, जब वह 24 घंटे समुद्र की अंधकारमय गहराई में होते हैं और सागर के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम जाती है। स्टैफोर्ड ने बताया कि गाने एक साल के भीतर और अलग-अलग सालों के बीच बिल्कुल बदल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
हमें नहीं पता कि क्यों? यह एक रहस्य है और लंबे अरसे तक रहेगा क्योंकि वे आर्कटिक में भारी बर्फ के नीचे रहकर भी गाते हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्य के लिए वहां जा कर उन्हें देखना, उन पर शोध कर पाना बेहद मुश्किल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।