{"_id":"62f9e85252df065f046ead3d","slug":"aliens-to-take-over-skies-soon-know-what-interesting-facts-related-to-alien-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा, नहीं उड़ पाएंगे हवाई जहाज, शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा, नहीं उड़ पाएंगे हवाई जहाज, शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती हैं। दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोग धरती पर एलियन और यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। लोगों के अजीबोगरीब दावों के बारे में जानकर कभी-कभी वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।
वैज्ञानिक सालों से एलियन के अस्तित्व को लेकर शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है, लेकिन आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट किया हुआ बताया जाता है। अब एक बार फिर एलियंस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
2 of 6
एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा
- फोटो : iStock
अमेरिका (America) पर एलियंस को लेकर जानकारी छिपाने का आरोप लगाने वालों में अधिकतर अधिकारी शामिल हैं। उनका कहना है कि एलियन के बारे में अमेरिका को पता है, लेकिन वह जानकारी को छिपा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या सच में एलियंस हैं? अगर हैं तो वह कहां रहते हैं?
3 of 6
एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा
- फोटो : iStock
अमेरिका के एक कांग्रेसमैन ने सनसनीखेज दावा किया है। उनके दावे के मुताबिक, जल्द ही आसमान पर एलियंस के एयरक्राफ्ट यूएफओ का कब्जा हो जाएगा। दावे के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवाई जहाज ज्यादा हादसा का शिकार होंगे। उनका कहना है कि ऐसा प्लेन और यूएफओ की टक्कर की वजह से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा
- फोटो : Pixabay
कांग्रेसमैन ने लोगों को चेतावनी दी है और कहा कि कुछ समय बाद हवाई जहाज हादसों में इजाफा नजर आएगा। उनका कहना है कि कुछ समय बाद आसमान में सिर्फ यूएफओ ही नजर आएंगे। इंसान अपनी जहाज को नहीं उड़ा पाएगा, क्योंकि यूएफओ से टक्कर के बाद जहाज क्रैश हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
एलियंस का आसमान पर जल्द होगा कब्जा
- फोटो : iStock
उनका कहना है कि सेना को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। 57 वर्षीय कांग्रेसमैन ने कहा कि एलियंस से निपटने के लिए नासा ने कई योजनाओं को लॉन्च किया हुआ है। लेकिन उनको लगता है एलियन से निपटने के लिए ये प्लान कम हैं। कांग्रेसमैन ने भी अमेरिकी सरकार पर एलियंस को लेकर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।