Aliens News in Hindi: वैज्ञानिकों के लिए एलियन अभी भी रहस्य बने हुए हैं। धरती पर कई बार लोग एलियंस या यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। इसकी वजह से वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क करने की लगातार कोशिश करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि हो सकता है कि एलियंस को धरती का कोई मैसेज मिला हो, लेकिन उनका जवाब धरती पर आने में 27 साल लग सकते हैं।
Aliens News: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कब जवाब देंगे एलियंस
वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक, अंतरिक्ष की जांच के लिए साल 1972 में पॉयनियर 10 (एक सिग्नल) को लाॅन्च किया गया था, जो साल 2002 में 12 बिलियन मील दूर स्थित एक ड्वार्फ स्टार (बौना तारा) पर पहुंच पाया। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि इस स्टार पर किसी एलियन जीवन से जुड़ा हुआ कोई जवाब धरती पर साल 2029 में पहुंच पाएगा। इसी तरह साल 1977 में वायेजर 2 को अंतरिक्ष की जांच के लिए भेजा गया था, जो साल 2007 में दो सितारों तक पहुंच पाया।
प्रकाशित की गई एक स्टडी के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने सितारों की एक सूची तैयारी की है। इन सितारों को धरती से भेजे गए मैसेज अगली शताब्दी तक मिल सकते हैं। अंतरिक्ष संचार की धीमी गति की वजह से जवाब के लिए वैज्ञानिकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे महंगा आलू, सालभर में सिर्फ 10 दिन बिकता है, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं सोना
हालांकि कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एलियन दुनिया से कोई जवाब आता है, तो इसे पकड़ने में वैज्ञानिक असफल हो सकते हैं। अमेरिकी खगोलविद मेसी हस्टन का कहना है कि एलियन दुनिया से आए जवाब का पता लगाने की क्षमता कई फैक्टर्स पर निर्भर होगा। मतलब जवाब के लिए वैज्ञानिक किसी स्टार की कितनी निगरानी कर रहे हैं और यह सिग्नल वापस कितनी देर में धरती पर पहुंच सकते हैं। खगोलविद मेसी हस्टन इस स्टडी में शामिल नहीं थे।
Ajab-Gajab: दुनिया का भूतिया जंगल, जहां हर तरफ हैं सिर्फ 'लाशें'! जानिए कहां है यह डरावनी जगह
अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रेडियो खगोलविद जीन-ल्यूक मार्गोट का कहना है कि छोटे और इनफ्रीक्वेंस ट्रांसमिशन्स से दूसरे ग्रहों पर जीवन का पता नहीं लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि धरती के रेडियो ट्रांसमिशन आकाशगंगा के 10 लाखवें भाग तक ही पहुंच पाए हैं। इस छोटे भाग में किसी सभ्यता के होने की संभावना बहुत कम है।