फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: ब्रह्मांड में कहां हैं एलियन? जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक, जानिए आखिर कैसे

Mon, 15 Jul 2024 02:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
Alien News world Largest camera ever built arrives at Rubin Observatory in Chile Scientist Soon discover Alien
एलियन को जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक - फोटो : Istock

Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी कहीं और जीवन है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशन की कोशिश में लगे हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन और उसके एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि वैज्ञानिक भी अभी तक एलियन की खोज नहीं कर पाए हैं। अब इस बीच शोधकर्ताओं का मानना है कि जल्द ही वह एलियन की खोज कर सकते हैं। ब्रह्मांड में एलियन की तलाश के लिए दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट ब्रेकथ्रू लिसेन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि कई तकनीक विकास ब्रह्मांड में खोज की दिशा बदलने वाले हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में पहली बार नवाचारों को लेकर ऑक्सफोर्ड में वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन होने वाला है। इस इसी सप्ताह शुरू होने वाले सम्मेलन में नई तकनीक को लेकर चर्चा की जाएगी। खगोलविदों से लेकर प्राणीविदों समेत सैकड़ों वैज्ञानिकों के शामिल होने की संभावना है।

Alien News world Largest camera ever built arrives at Rubin Observatory in Chile Scientist Soon discover Alien
एलियन को जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक - फोटो : Istock

ब्रेकथ्रू लिसन के एक परियोजना वैज्ञानिक खगोलविद स्टीव क्रॉफ्ट का कहना है कि विकास के अधीन कई अद्भुत तकनीकें हैं। उदाहरण के तौर पर चिली, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में विशाल नई दूरबीनों का निर्माण। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में विकास। अब वो एलियन सभ्यताओं को खोजने के तरीके को बदलने वाले हैं। 
 
Alien News world Largest camera ever built arrives at Rubin Observatory in Chile Scientist Soon discover Alien
एलियन को जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक - फोटो : Istock

इन नए उपकरणों में स्क्वायर किलोमीटर ऐरे शामिल है। सैकड़ों रेडियो दूरबीनों से बने स्क्वायर किलोमीटर ऐरे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में तैयार हो रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो खगोल विज्ञान सुविधा होगी।

Mysterious Island: इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, आईलैंड का रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News world Largest camera ever built arrives at Rubin Observatory in Chile Scientist Soon discover Alien
एलियन को जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक - फोटो : Istock

इसके अलावा चिली में वेरा रुबिन वेधशाला का निर्माण किया जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा होगा। इससे हर तीन या चार रातों में पूरे आकाश की तस्वीर बनाई जा सकती है। उम्मीद है कि इससे लाखों नई आकाशगंगाओं और सितारों की खोज में मदद मिलेगी। 

Science News: सूर्य की परिक्रमा नहीं कर रही है पृथ्वी, नासा के इस खुलासे से दुनिया हैरान

विज्ञापन
Alien News world Largest camera ever built arrives at Rubin Observatory in Chile Scientist Soon discover Alien
एलियन को जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक - फोटो : Istock

स्टीव क्राफ्ट ने बताया कि आने वाले कुछ सालों दोनों अवलोकन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। सबसे खास बात यह है कि दोनों ही ब्रेकथ्रू लिसन के लिए डेटा प्रदान करेंगी। इन विशाल सूचना समूहों के अध्ययन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे एलियन सभ्यताओं की खोज के लिए अतिरिक्त शक्ति मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed