धरती पर कई बेहद दुर्लभ जीव पाए जाते हैं जिनके बारे में कम ही लोगों के पास जानकारी होती है। अब मेक्सिको की खाड़ी में एक बेहद दुर्लभ जीव नजर आया है जिसको देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एक समुद्री स्क्विड है, लेकिन ऐसा समुद्री जीव अभी तक किसी ने नहीं देखा था। वैज्ञानिकों ने इस जीव का नाम एलियन स्क्विड रखा है।
इस समुद्री स्क्विड का पंख बहुत सुंदर है और यह एक पारदर्शी जीव है। इस जीव के पारदर्शी गोले में उसके अंग और दिमाग नजर आते हैं। इसके सूंड़ को देखने पर पता चलता है कि इसमें हड्डियों के जैसे जोड़ हैं। आमतौर पर स्क्विड्स में यह नहीं देखने को मिलता है। एलियन स्क्विड का गहरे समुद्र में रहने वाले सीफैलोपोड्स जीवों से संबंध है। आईए जानते हैं मेक्सिको की खाड़ी में देखे गए इस दुर्लभ जीव समुद्री स्क्विड के बारे में...
2 of 4
क्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन Squid
- फोटो : NOAA Ocean Exploration
इस दुर्लभ जीव को वैज्ञानिक भाषा में बिगफिन स्क्विड और मैग्नापिन्ना कहा जाता है। अमेरिकी नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के फिशरीज नेशनल सिस्टेमैटिक्स लेबोरेटरी के समुद्री रोवर ने इसका वीडियो रिकाॅर्ड किया है। अभी तक करीब 20 ऐसे दुर्लभ जीवों को देखा गया है।
3 of 4
मेक्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन Squid
- फोटो : NOAA Ocean Exploration
वैज्ञानिकों ने मेक्सिको की खाड़ी में एक समुद्री नक्शा बनाने के दौरान इस जीव को देखा। ROV जब पश्चिमी फ्लोरिडा के पास खाड़ी में था तभी उसने हल्के गुलाबी रंग के जीव को तैरते हुए देखा और उसने इसका वीडियो बना लिया।
4 of 4
मेक्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन Squid
- फोटो : NOAA Ocean Exploration
वैज्ञानिकों ने बताया कि एलियन स्क्विड को उसके आठों सूंड़ों और पारदर्शी फिन की सहायता से तैरते हुए देखा गया। इसके फिन तितली के पंख की तरह हिल रहे थे। इसके फिन जिसे मैटल कहते हैं उसके पीछे पारदर्शी खोल में इसके अंग रहते हैं। पीला, नीला और गुलाबी रंग का दिखने वाले यह स्क्विड बिल्कुल पारदर्शी है। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।