फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी, बेहद रोचक है इतिहास

Sat, 17 Aug 2024 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts and history of rome who called the capital of two countries
इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी - फोटो : Freepik

Ajab-Gajab: रोम का नाम तो हम सभी ने सुना होगा। इटली की राजधानी रोम है, लेकिन यह इसके साथ ही एक और भी देश की राजधानी है। दुनिया के सबसे छोटे देश माने जाने वाले वेटिकन सिटी की भी राजधानी रोम है। वैसे वेटिकन सिटी को राजधानी भी माना जाता है। ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यह केंद्र है। इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यहीं पर है। दरअसल, वेटिकन सिटी रोम के अंदर ही स्थित है। इसके कारण ही यह दो देशों की राजधानी कहा जाता है। 

रोम एक खूबसूरत शहर, जो पहाड़ियों का नगर, प्राचीन विश्व की सामग्री और इटरनल सिटी( पवित्र शहर) के उपनाम से भी मशहूर है। साल 1871 में इस शहर को इटली साम्राज्य की राजधानी बनाया गया था और 1946 में इसे इटली गणतंत्र की राजधानी कहा गया। 

Ajab-Gajab: interesting facts and history of rome who called the capital of two countries
इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी - फोटो : Freepik

प्राचीन काल में रोम एक साम्राज्य था। इसके संस्थापक और पहले राजा रोम्यूलस थे। कहा जाता है कि उनके नाम पर ही रोम का नाम रखा गया था। रोम्यूलस के एक जुड़वां भाई भी थे, जिनका नाम रेमुस था। कहा जाता है कि उन्हें मादा भेड़िये ने पाला था।
 
Ajab-Gajab: interesting facts and history of rome who called the capital of two countries
इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी - फोटो : Freepik

माना जाता है कि दुनिया में सबसे पहले इमारतों का निर्माण करने के लिए कंक्रीट का इस्तेमाल 2100 साल पहले रोमन लोगों ने किया था। यह भी कहा जाता है कि दुनिया का पहला शॉपिंग मॉल रोम 107-110 ईसवी में ही बन गया था, जिसे 'ट्रेजन्स मार्केट' कहा जाता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts and history of rome who called the capital of two countries
इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी - फोटो : Freepik

रोम में 900 से अधिक चर्च हैं, जिनमें से कुछ तो सैकड़ों साल पुराने हैं। इसके अलावा यहां पर 200 से भी ज्यादा फाउंटेन (फव्वारे) भी हैं। यहां का एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन पर्यटकों का सबसे अधिक पसंदीदा स्थल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे भालू को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Ajab Gajab: मिला सैकड़ों साल पहले डूबे समुद्री डाकुओं का जहाज, खजाना और दुर्लभ कलाकृतियां देख विशेषज्ञ हैरान

Sunita Williams: स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा

विज्ञापन
Ajab-Gajab: interesting facts and history of rome who called the capital of two countries
इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी - फोटो : Freepik

रोम में स्थित 'कोलोजियम' के बारे में बेहद कम लोगों को हीं नहीं पता होगा। इसे अंग्रेजी में 'फ्लावियन एम्फीथिएटर' कहा जाता है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है। मध्य युग तक कोलोजियम का इस्तेमाल एक किले के रूप में किया जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed