जल ही जीवन है। यह बात तो हम कई सालों से सुनते आ रहे हैं। डॉक्टर भी लोगों को ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन दुनिया में पानी के कई ब्रांड्स हैं जो काफी महंगे होते हैं। आपको उस पानी के ब्रांड के बारे में बताते हैं जिसकी कीमत लाखों में है। आपको सुनकर यह विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया में सबसे महंगे एक बोतल पानी की कीमत इतनी है कि उसकी कीमत में एक शानदार मर्सिडीज की कार खरीदी जा सकती है।
अजब-गजब: दुनिया का सबसे महंगा पानी, एक बोतल की कीमत में आ जाएगी मर्सिडीज कार, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे महंगे पानी की एक बोतल की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इस बोतल में 1 लीटर पानी भी नहीं रहता है। इसमें सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी ही आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्वा दी क्रिस्टेलो ट्रिबूटो अ मोडिगलियानी पानी की एक बोतल की कीमत 45 लाख रुपए से ज्यादा है। इस पानी की बोतल 24 कैरेट सोने से बनी होती है।
जानिए क्यों है इतना महंगा
इस एक बोतल की पानी कीमत लाखों रुपये होनी की कई वजहें हैं। पानी महंगा होने की वजह इसकी बोतल भी है। इस पानी की बोतल 24 कैरेट ठोस सोने से बनी होती है। दुनिया के सबसे महंगे पानी के बोतल को दुनिया के सबसे मशहूर बोतल डिजाइनर फर्नांडो अल्तामिरानो ने डिजाइन किया है। दुनिया की सबसे महंगी बोतल कॉन्यैक डुडोगन हेरिटेज हेनरी IV को फर्नांडो ने ही डिजाइन किया था। इस पानी का स्वाद भी काफी अलग होता है। इसके अलावा यह आम पानी की तुलना में कई गुना ज्यादा एनर्जी वाला होता है।