ट्रेन की यात्रा हमेशा से ही लोगों के लिए रोमांच से भरी होती है। जब भी हमें ट्रेन से यात्रा करनी होती है हम रोमांचित हो जाते हैं। दरअसल, ट्रेन यात्रा के दौरान हमारा जो अनुभव होता है वो काफी यादगार होता है। हर वो व्यक्ति जिसने कभी न कभी ट्रेन यात्रा की है, उसका कोई न कोई अनुभव जरूर होता है। ट्रेन यात्रा करते समय हमें नदी, पहाड़, गांव, शहर और भी प्राकृतिक चीजों को देखने का मौका मिलता है। इन चीजों को देखने के बाद दिल आनंद से भर जाता है। इसी कड़ी में कुछ ऐसे ट्रेन रूट होते हैं जो अपने अजीबोगरीब कारणों से जाने जाते हैं। इनमें से कुछ रास्ते तो इतने सुंदर होते हैं जिन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है। वहीं कई ट्रेन रूट तो इतने दुर्गम होते हैं जिन्हें देखते ही डर लगता है। मगर, क्या आपने कभी ऐसे ट्रेन रूट के बारे में सुना है जो किसी बाजार के बीचोंबीच से होकर गुजरता है। आइए ऐसे ही एक ट्रेन रूट के बारे में जानते हैं........
2 of 5
ये है दुनिया का सबसे अनोखा रेल रूट, जहां लगती है सब्जी मंडी
- फोटो : Instagram/@beautiffulearth
दरअसल, थाईलैंड के बैंकॉक शहर में एक ऐसा ही ट्रेन रूट है जहां ट्रेन बाजार के बीचोंबीच से होकर जाती है। इस बाजार को फोल्डिंग अंब्रेला मार्केट के नाम से जाना जाता है। सुनने में ये नाम काफी अजीब लगता है। दरअसल, एक संकरे रास्ते से गुजरने वाली ट्रेन की पटरी के अगल-बगल सब्जी की दुकानें लगाई जाती है। जैसे ही ट्रेन यहां से गुजरती है, वैसे ही दुकानदार अपनी दुकान के पर्दे फोल्ड करके हटा लेते हैं जिससे ट्रेन आसानी से निकल जाती है। ट्रेन के गुजरने के बाद दोबारा ये बाजार सज जाता है।
3 of 5
ये है दुनिया का सबसे अनोखा रेल रूट, जहां लगती है सब्जी मंडी
- फोटो : istock
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बाजार दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस बाजार को देखने ग्राहक से ज्यादा पर्यटक आते हैं। ग्राहक यहां अपनी जरूरत की चीजें लेने आते हैं तो पर्यटक यहां फोटोग्राफी करने और वीडियो बनाने आते हैं। ये फोल्डिंग मार्केट सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक लगता है।
4 of 5
ये है दुनिया का सबसे अनोखा रेल रूट, जहां लगती है सब्जी मंडी
- फोटो : Pixabay
इस मार्केट में सब्जियों के अलावा फल,मीट,सी फूड और राशन भी मिलता है। थाइलैंड टूरिज्म अथॉरिटी के अनुसार, इस मार्केट से ट्रेन एक दिन में 8 बार आती और जाती है। ट्रेन 4 बार महाचाई से माइकलॉन्ग जाती है और 4 बार माइकलॉन्ग से महाचाई वापस लौटती है।
5 of 5
ये है दुनिया का सबसे अनोखा रेल रूट, जहां लगती है सब्जी मंडी
- फोटो : Pixabay
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, माइकलॉन्ग स्टेशन बैंकॉक से करीब 80 किलोमीटर दूर है। अगर हम बिना ट्रेन से ये दूरी तय करते हैं तो हमें डेढ़ घंटे का समय लगता है, ऐसे में ट्रेन से सफर करने में ये समय कम लगता है। इस मार्केट के अलावा इस इलाके में एमफावा फ्लोटिंग मार्केट भी लगता है जो शुक्रवार से रविवार तक दिन के 2 बजे से रात के 3 बजे तक खुलता है।