{"_id":"5d13110f8ebc3e3ce21dd599","slug":"a-little-mistake-takes-away-a-81-year-old-man-1400-km","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अक्षर की हुई गलती और बुजुर्ग पहुंच गया 1400 किलोमीटर दूर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक अक्षर की हुई गलती और बुजुर्ग पहुंच गया 1400 किलोमीटर दूर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर हम लोगों से हुई छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ जाती हैं। कभी-कभी तो की हुई छोटी गलतियां जान पर बन आती हैं तो कभी किसी बड़ी मुसीबत का कारण बन जाती हैं। ऐसी ही एक छोटी सी गलती एक बुजुर्ग शख्स से हुई, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा। जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
बुजुर्ग की गलती बस एक अक्षर की थी और उनकी गलती ने उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया। ये घटना बर्लिन के 81 वर्षीय बुजुर्ग की है। दरअसल, बुजुर्ग को पोप से मिलने जाना था, लेकिन वो कहीं और पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्ग को पोप से मिलने की इच्छा हुई, जिसके बाद वो अपनी कार लेकर बर्लिन से रोम के लिए निकल गए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
रोम जाने के लिए उन्होंने नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करते हुए डेस्टिनेशन का पता डाला और आराम से चलने लगे। लंबे सफर के बाद जब उनके ऐप ने बताया कि वो अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं तो वह हैरान हो गए। क्योंकि वहां पर ना तो उनके पोप मिले और ना ही उनकी वेटिकन सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
काफी खोजबीन करने के बाद जब उनको वेटिकन सिटी नहीं मिली तो उन्होंने लोगों से पूछताछ करनी शुरू की। लेकिन कुछ लोगों को पोप या उनकी वेटिकन सिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि लोगों ने उनको बताया कि वह रोम में ही हैं इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। अंत में उन्हें पता चला कि वह जिस रोम में हैं वह पश्चिमी जर्मनी के नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया के शहर रोम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, बुजुर्ग ने बर्लिन से रोम के लिए निकलने के दौरान नेविगेशन एप पर जो रोम की स्पेलिंग लिखी थी वह ROM थीष जबकि उन्हें जिस रोम के लिए निकलना था उसकी स्पेलिंग ROME है। अंत में केवल एक स्पेलिंग छूट जाने से वह अपने गंतव्य स्थान से 1400 किलोमीटर दूर पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।