फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन का दावा: दुनिया के वो 5 देश, जहां साल 2050 तक हो जाएंगे सबसे ज्यादा हिंदू

Tue, 06 Apr 2021 06:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 06 Apr 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
5 most hindu populated country in the world by 2050
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर के लगभग सभी देशों में इन दिनों धार्मिक आबादी में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसे लेकर अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य निकलकर आए हैं। साल 2015 में हुई इस स्टडी में पाया गया कि अगले चार दशकों में दुनियाभर के देशों में धार्मिक आबादी में बड़ा फेरबदल होगा। इस धार्मिक आबादी में क्रिश्चिएनिटी, इस्लाम और अनेक धर्मों समेत हिंदू धर्म भी शामिल है। इस अध्ययन के आधार पर आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां साल 2050 तक सबसे ज्यादा हिंदू हो जाएंगे।

5 most hindu populated country in the world by 2050
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, साल 2050 में हिंदू धर्म पर यकीन करने वाले लोगों की आबादी वैश्विक आबादी का 15 फीसदी होगी। हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे अधिक लोग भारत में होंगे और उस समय तक इनकी आबादी 1.297 बिलियन हो सकती है। वर्तमान समय में भी हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा लोग भारत में हैं और ये कुल जनसंख्या के 79.8 फीसदी है।

5 most hindu populated country in the world by 2050
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदू आबादी में दूसरे नंबर पर नेपाल है। नेपाल में साल 2020 तक इस धर्म को मानने वाले लोगों की आबादी 38.12 मिलियन होगी। साल 2011 की नेपाल की जनगणना में, लगभग 81.3 फीसदी लोगों ने खुद को हिंदू बताया है। बता दें कि साल 2006 से पहले ही ये देश हिंदू राष्ट्र बन चुका है, लेकिन बाद में खुद को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया था। हालांकि, अब यहां राजनैतिक और आर्थिक संकट के बीच धर्म परिवर्तन की खबरें खूब आने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most hindu populated country in the world by 2050
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश दुनिया का वो तीसरा देश होगा, जहां सबसे ज्यादा हिंदू धर्म मानने वाले लोग होंगे। हालांकि, साल 2011 में हुआ यहां का सेंसस बताता है कि हिंदू धर्म यहां की पहली माइनोरिटी है, जिसमें लगभग 8.96 फीसदी आबादी शामिल है।

विज्ञापन
5 most hindu populated country in the world by 2050
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदू धर्म मानने वाले करीब 5.63 मिलियन लोग होंगे। ऐसे में ये देश हिंदू आबादी में विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश होगा। हालांकि, वर्तमान समय में इस देश में हिंदू माइनोरिटी में होंगे और इनकी हालात खासा बेहतर नहीं है। पाकिस्तान से लगातार जबरन धर्मपरिवर्तन जैसी खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा कि आगे हालात कि करवट बैठेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed