फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted Roads: ये हैं भारत की सबसे डरावनी सड़कें, भूतिया घटनाओं के होने का किया जाता है दावा

Fri, 12 Sep 2025 01:27 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 01:27 PM IST
सार

Most Haunted Roads in India: हाईवे और सड़कों पर भूत दिखने जैसी कहानियां खूब प्रचलित रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको देश की कुछ डरावनी सड़कों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Most Haunted Roads in India that will give you chills Bharat ki sabse darawni sadakein
Most Haunted Roads in India - फोटो : AdobeStock

Most Haunted Roads in India: हमारे देश में ऐसी कई सड़कें हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। दिन के समय ये सड़कें देखने में आम रास्तों की तरह ही लगती हैं। वहीं शाम होते ही जैसे-जैसे अंधेरा पसरता है वैसे वैसे यहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच इन जगहों को लेकर भूतिया या डरावनी कहानियां काफी मशहूर हैं। भारत में भूत-प्रेत से जुड़ी कहानियां और मान्यताएं लंबे समय से चली आ रही हैं।



अक्सर लोग ऐसी घटनाओं का भी जिक्र करते हैं जब रात में गाड़ी चलाते समय उनका सामना रहस्यमयी शक्तियों से हुआ। हाईवे और सड़कों पर भूत दिखने जैसी कहानियां खूब प्रचलित रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको देश की कुछ डरावनी सड़कों के बारे में बता रहे हैं।

Most Haunted Roads in India that will give you chills Bharat ki sabse darawni sadakein
Most Haunted Roads in India - फोटो : AdobeStock

ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई

ब्लू क्रॉस रोड की गिनती चेन्नई की डरावनी सड़कों में होती है। कहा जाता है कि इस लेन पर कई आत्महत्याएं हुई हैं। रात के समय इस सड़क का नजारा बेहद भयावह हो जाता है। इस सड़क से जुड़ी रहस्यमयी घटनाएं लोगों के बीच काफी चर्चित हैं।

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

Most Haunted Roads in India that will give you chills Bharat ki sabse darawni sadakein
Most Haunted Roads in India - फोटो : AdobeStock

काशेदी घाट, मुंबई-गोवा हाईवे

काशेदी घाट, मुंबई-गोवा हाईवे की गिनती भी देश के डरावने राजमार्गों में होती है। इस राजमार्ग से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां प्रचलित हैं। यहां सफर करने वाले लोगों का कहना है कि इस जगह पर कई अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती हैं।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Haunted Roads in India that will give you chills Bharat ki sabse darawni sadakein
Most Haunted Roads in India - फोटो : AdobeStock

कैंटोनमेंट रोड, दिल्ली

दिल्ली का कैंटोनमेंट रोड भी काफी हॉन्टेड माना जाता है। कई लोगों के मुताबिक यहां एक सफेद साड़ी में महिला दिखाई देती है। कहा जाता है कि यह महिला सड़क पर सफर करने वालों से लिफ्ट मांगती है।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
Most Haunted Roads in India that will give you chills Bharat ki sabse darawni sadakein
Most Haunted Roads in India - फोटो : AdobeStock

ईस्टर्न एक्सप्रेस वे, ठाणे

कुछ लोगों का मानना है कि इस एक्सप्रेस वे पर एक सिर कटा भूत भटकता है। कई लोग इस भूत को देखने का दावा कर चुके हैं। इस सड़क पर सफर करने वाले लोग अक्सर यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र करते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी स्थानीय मान्यताओं और चर्चाओं पर आधारित है। अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed