26 जनवरी 2021 को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। साल 1949 में 26 नवंबर को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया था। हमारे देश के पास अपना लिखित संविधान है, जिसकी कई चीजें अलग-अलग देशों के संविधान से ली गई हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनके पास अपना लिखित संविधान नहीं है। उनका शासन किसी और आधार पर चलता है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में...
2 of 6
सऊदी अरब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इस देश के पास भी अपना कोई लिखित संविधान नहीं है। जी हां, यहां पर कुरान में लिखी गई बातों को ही सर्वोच्च मानकर फैसले लिए जाते हैं।
3 of 6
कनाडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी अमेरिकी देश कनाडा के संविधान को लेकर विवाद है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां अलिखित संविधान के जरिए शासन होता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां लिखित संविधान है। ऐसा माना जाता है कि कनाडा में लिखित संविधान तो है, लेकिन यहां की सरकार अलिखित संविधान के नियमों का ही पालन करती है।
4 of 6
यूनाइटेड किंगडम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 सालों तक राज किया, उनके देश इंग्लैंड यानी यूनाइटेड किंगडम के पास संविधान लिखित रूप में ही नहीं है। यहां पर पहले से ही कुछ नियम बने हुए हैं, जिन्हें आधार मानकर शासन किया जाता है। ये नियम संविधान के अधिनियमों के बराबर महत्व रखते हैं। इंग्लैंड के कानून को समय और परिस्थितियों के अनुसार संसद द्वारा बदला जा सकता है।
5 of 6
न्यूजीलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश न्यूजीलैंड में भी लिखित संविधान नहीं है। यहां पर अलिखित संविधान है, जिसके आधार पर ही यहां की न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था चलती है। पहले बने कानूनों को आधार मानकर ही यहां शासन चलाया जाता है।