साइबेरिया में वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत खोज की है। उन्हें एक प्राचीन काल का कंगन मिला है, जो 40 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक खोजे गए गहनों में सबसे पुराना है, जिसे देखकर वो भी हैरान हैं।
2 of 7
डेनिसोवा गुफा
- फोटो : Social media
यह कंगन साइबेरिया में स्थित डेनिसोवा गुफा में मिला था, जहां से एक लाख 25 हजार साल पहले विलुप्त हुए जानवरों (जैसे मैमथ) की हड्डियों भी मिली थीं। इस गुफा का नाम डेनिसोवन लोगों के नाम पर रखा गया है, जो मानव की एक रहस्यमयी प्रजाति के तौर पर जाने जाते हैं। यह आनुवंशिक रूप से होमो सैपियन्स और निएंडरथल प्रजाति के मानव दोनों से अलग थे।
3 of 7
डेनिसोवा गुफा
- फोटो : Social media
डेनिसोवन्स कई मायनों में अद्वितीय थे, जो लगभग 10 लाख साल पहले अन्य मानवीय पूर्वजों से दूर हो गए थे। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक डेनिसोवन महिला की उंगली की हड्डी और दांत मिले थे, जिससे यह पता चलता है कि उनमें और निएंडरथल या आधुनिक मनुष्यों में कोई रूपात्मक समानता नहीं थी।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : This Week in Science
हालांकि हजारों साल बाद और विलुप्त होने से पहले डेनिसोवन्स एक अवधि के लिए आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल के साथ रहे थे। उनके मिले अवशेषों के आनुवांशिक अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है। इसके अलावा कंकाल के अवशेषों से यह भी पता चलता है कि डेनिसोवन्स शायद आधुनिक मनुष्यों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और शक्तिशाली थे और हमारे से अधिक आदिम और पुरातन प्रकार के मनुष्य माने जाते थे।
5 of 7
डेनिसोवा गुफा में मिले पत्थर
- फोटो : Social media
कंगन की खोज से पता चलता है कि इसे बनाने में शामिल कौशल अपने समय से कम से कम 30,000 साल पहले के तकनीक के स्तर को दर्शाता है। अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि इस तरह के कौशल केवल नवपाषाण काल में मनुष्यों के बीच विकसित हुए थे, जो लगभग 10,000 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था।