आमतौर पर ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि ट्रेन में अगर आपकी कोई कीमत चीज गुम हो गई हो तो वो फिर आपको मिल जाए, लेकिन लंदन में ठीक इसके उलट हुआ है। यहां स्टीफन मॉरिस नाम के एक संगीतकार की 310 साल पुरानी अनोखी वायलिन ट्रेन में गुम हो गई थी, जो 10 दिन के बाद फिर से उन्हें मिल गई।
2 of 4
310 साल पुरानी वायलिन मिली
- फोटो : Social media
इस वायलिन को वर्ष 1709 में डेविड टेक्लर नाम के व्यक्ति ने बनाया था, जिसकी कीमत करीब 2.28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दरअसल, 22 अक्तूबर को स्टीफन मॉरिस दक्षिणी लंदन में ट्रेन से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी वायलिन गुम हो गई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया और जिस व्यक्ति को वायलिन मिली थी, उसकी पहचान होने की भी बात कही थी। इसके 24 घंटे के अंदर ही उस व्यक्ति ने ट्विटर पर मॉरिस से संपर्क किया और कहा कि वो वायलिन लौटाना चाहता है। फिर जगह और समय तय किया गया। फिर शुक्रवार की रात 10 बजकर 10 मिनट पर बेकेनहम रेलवे स्टेशन के एक सुपरमार्केट की कार पार्किंग में उस व्यक्ति ने मॉरिस को उनकी वायलिन लौटा दी।
4 of 4
310 साल पुरानी वायलिन मिली
- फोटो : Social media
मॉरिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने पहले उनसे माफी मांगी और फिर वायलिन लौटा दी। हालांकि इस दौरान पुलिस भी मॉरिस के साथ थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी, क्योंकि उसने खुद मॉरिस से संपर्क किया था और वायलिन लौटाने की बात कही थी।