{"_id":"61964429a969122c4507e05c","slug":"30-eggs-of-giant-dinosaur-titanosaur-found-in-spain-fossilized-nest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: तो क्या फिर से वापस आएंगे डायनासोर? स्पेन में मिले इस विशाल जीव के 30 अंडे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: तो क्या फिर से वापस आएंगे डायनासोर? स्पेन में मिले इस विशाल जीव के 30 अंडे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से करोड़ों साल पहले धरती पर डायनासोर राज करते थे। बाद में ये विशालकाय जीव खत्म हो गए। अब डायनासोर की कहानियां सिर्फ फिल्मों और किताबों में ही देखने या सुनने को मिलती हैं। डायनासोर को खत्म हुए वर्षों हो गए, लेकिन वैज्ञानिक इस जीव को लेकर समय-समय पर हैरान करने वाले खुलासे करते रहते हैं। इस बीच धरती पर विशालकाय डायनासोर के अस्तित्व से जुड़ी एक और बड़ी खोज सामने आई है।
अभी हाल ही में अर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से ज्यादा अंडे मिले थे। इसके बाद अब यूरोपीय देश स्पेन में विशालकाय डायनासोर ''टाइटनोसौर'' के एक घोसले से 30 अंडे सुरक्षित अवस्था में प्राप्त हुए हैं। इस खोज के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। पुरातत्वविदों ने इन अंडों को उत्तरी स्पेन के लोआरे खुदाई स्थल से दो टन चट्टान के अंदर से निकाला है। आइये आज इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या है पूरा मामला...
2 of 5
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अंडे सितंबर महीने में ही मिले थे, लेकिन इसका खुलासा अब किया गया है। टाइटनोसौर के 30 अंडों के मिलने के बाद पुरातत्वविदों का मानना है कि अभी 70 और अंडे पत्थर के नीचे दबे हो सकते हैं। टाइटनोसौर लंबी गर्दन वाले डायनासोर होते थे, जो करीब 6.6 करोड़ साल पहले खत्म हो गए थे। फिलहाल पशुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि ये घोसले टाइटनोसौर के थे। इस विशालकाय जीव की गर्दन लंबी और विशाल पूंछ हुआ करती थी। जानकारों के अनुसार इसकी पूंछ 66 फुट तक हो रही होगी।
3 of 5
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस खुदाई को यूनिवर्सिटी ऑफ जारागोजा के जीवाश्म विज्ञानियों की टीम ने नोवा यूनिवर्सिटी लिस्बन के साथ मिलकर अंजाम दिया है। नोवा यूनिवर्सिटी से जुडे़ मोरेनो अजांजा के मुताबिक चट्टानों से करीब 30 अंडे मिले हैं। मोरेनो अजांजा ने कहा कि साल 2021 में चलाए गए अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशाल घोसले को निकालना था। ये अंडे चट्टान के अंदर दबे हुए थे जिसका वजन 2 टन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
अजांजा ने ये भी बताया कि कुल 5 लोगों के दल ने करीब 50 दिनों तक लगातार 8 घंटे खुदाई की। उसके बाद डायनासोर के घोसले को निकाला जा सका है। उन्होंने बताया कि इस तरह की विशाल चट्टान को निकालना बेहद मुश्किल था। ये अंडे जीवाश्म बन गए थे। अजांजा के मुताबिक 10 छोटी चट्टानों को वहां से निकालकर फिलहाल लोआरे के वेयरहाउस में रखा गया है। बाद में इसे म्यूजियम में रख दिया जाएगा, जिससे कि म्यूजियम में आने वाले लोग जान सकेंगे कि ये अंडे कैसे जीवाश्म बन गए।
विज्ञापन
5 of 5
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
वहीं इससे कुछ दिन पहले ही आर्जेंटीना में भी डायनासोर के करीब 100 अंडे मिले थे। ये अंडे आर्जेंटीना में डायनासोर के एक घोसले से मिले थे। साथ ही इन अंडों के मिलने से दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के बारे में पता चला था। सबसे बड़ी बात कि इन अंडों में अभी भ्रूण बने हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।