दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं, जिनके अंदर कुछ नया-कुछ अलग करने का जुनून होता है। एक ऐसी ही लड़की है लेक्सी अल्फोर्ड, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में ऐसा कारनामा किया है कि अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है।
2 of 7
लेक्सी अल्फोर्ड
- फोटो : Instagram
दरअसल, लेक्सी अल्फोर्ड का दावा है कि उन्होंने दुनिया के सभी 196 देश घूम लिए हैं। वह अपनी यात्रा का रिकॉर्ड गिनीज बुक को सौंप चुकी हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। अगर लेक्सी इसमें सफल होती हैं तो वह दुनिया के सभी देश घूमने वाली दुनिया की पहली युवा महिला बन जाएंगी।
3 of 7
लेक्सी अल्फोर्ड
- फोटो : Instagram
फिलहाल दुनिया के सभी देश घूमने का विश्व रिकॉर्ड ब्रिटेन के जेम्स एस्किथ के नाम है। उन्होंने 24 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड हासिल किया था। लेक्सी ने इतनी कम उम्र में कड़ी मेहनत और दुनिया के सभी देशों की यात्रा करने की क्षमता का श्रेय अपने परिवार को दिया है, जिनकी कैलिफोर्निया में अपनी एक ट्रैवल एजेंसी है।
4 of 7
लेक्सी अल्फोर्ड
- फोटो : Instagram
लेक्सी ने अपनी विश्व यात्रा का अंत एक विवादित जगह पर किया। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का विसैन्यीकृत क्षेत्र उनका आखिरी पड़ाव था, जिसे डीएमजेड के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन यह क्षेत्र उनके रिकॉर्ड के लिए विवाद का कारण बन सकता है। चूंकि विश्व रिकॉर्ड के लिए हर एक देश का दौरा करने की जरूरत होती है, लेकिन कुछ लोग डीएमजेड को उत्तर कोरिया का आधिकारिक हिस्सा नहीं मानते हैं।
5 of 7
लेक्सी अल्फोर्ड
- फोटो : Instagram
लेक्सी ने 31 मई को अपने आखिरी देश की यात्रा की घोषणा की थी। अपनी विश्व यात्रा के दौरान उन्होंने कई जगहों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेक्सी का कहना है कि वह सभी लोगों को यह दिखाने के लिए बेताब थीं कि दुनिया उतनी डरावनी नहीं है, जितना मीडिया इसे दिखाता है। हर जगह दया भाव है।