{"_id":"5d9849c38ebc3e01387498c9","slug":"10-thousand-year-old-giant-armadillo-shell-is-found-in-argentina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 हजार साल पुराने विशालकाय जानवर का बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला, रेत में दबा हुआ था","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
10 हजार साल पुराने विशालकाय जानवर का बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला, रेत में दबा हुआ था
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
10 हजार साल पुराने विशालकाय जानवर का बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला
- फोटो : Social media/Ruptly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से हजारों साल पहले धरती पर कई ऐसे जीव-जंतु रहा करते थे, जो विशालकाय तो होते ही थे, साथ ही साथ वो अपनी अलग खूबियों के लिए भी जाने जाते थे। हालांकि अब वो विलुप्त हो चुके हैं, लेकिन उनकी हड्डियां या अवशेष समय-समय पर मिलते रहे हैं, जो हमारे अंदर कौतूहल पैदा कर देते हैं। एक ऐसे ही विलुप्त और विशालकाय जानवर का बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला है, जो 10 हजार साल पुराना बताया जा रहा है।
2 of 6
10 हजार साल पुराने विशालकाय जानवर का बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला
- फोटो : Ruptly
अर्जेंटीना के ग्रेटर ब्यूनस आयर्स के बैरियो ला फ्लेचा में मछुआरों के एक समूह ने इस बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच को ढूंढा है, जो सालों से रेत में दबा हुआ था। यह सुरक्षा कवच ग्लाइप्टोडॉन्ट प्रजाति के जानवर का बताया जा रहा है।
3 of 6
ग्लाइप्टोडॉन जानवर
- फोटो : Social media
हजारों साल पहले ग्लाइप्टोडॉन्ट प्रजाति के जानवर दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते थे, जिनके शरीर पर मजबूत खोल जैसा सुरक्षा कवच होता था, जो बुलेट प्रूफ होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ग्लाइप्टोडॉन जानवर
- फोटो : Social media
साल 2016 में जीव विज्ञान का एक शोध प्रकाशित हुआ था, जिसके मुताबिक, ग्लाइप्टोडॉन दक्षिण अमेरिका में लाखों साल पहले अस्तित्व में आए थे। चार पैरों वाले इस जानवर के शरीर के चारों ओर हडि्डयों से निर्मित एक मजबूत सुरक्षा कवच होता था, जिसकी मोटाई करीब दो इंच होती थी।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लाइप्टोडॉन जानवर
- फोटो : Social media
माना जाता है कि ग्लाइप्टोडॉन की लंबाई करीब 11 फीट और उनका वजन करीब 2000 किलो तक होता था। दरअसल, ये जानवर आज के समय में पाए जाने वाले आर्मडिलो के पूर्वज हैं, जो कीड़े-मकोड़े और पौधे खाते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।