मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे चार दोस्तों की सफारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जैतपुर थानाक्षेत्र के पोखरौरा टोल प्लाजा के पास एनएच-722 पर देर रात हुआ। मृतकों की पहचान उज्ज्वल कुमार (25) और बिट्टू कुमार (24) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज एसकेएमसीएच (SKMCH) मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
Accident: शादी से लौट रही कार के टकराने से उखड़ गया पेड़... गाड़ी के पखच्चे उड़े; दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:25 PM IST
सार
Muzaffarpur News: सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार चंदन ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन