{"_id":"67a9cf0b01a65813950d7e6b","slug":"muzaffarpur-junction-station-development-model-world-class-ashwini-vaishnav-mumbai-csmt-railway-station-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar: रेल मंत्री बोले- मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर होगा मुजफ्फरपुर जंक्शन का विकास, जलजमाव से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रेल मंत्री बोले- मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर होगा मुजफ्फरपुर जंक्शन का विकास, जलजमाव से मिलेगा छुटकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
Muzaffarpur Junction Development: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी जलनिकासी की आधुनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुजफ्फरपुर जंक्शन और स्टेशन रोड पर वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहत की बड़ी घोषणा की है। मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर अब यहां भी माइक्रो टनलिंग विधि से रेलवे लाइन के नीचे से पानी निकासी की जाएगी। इसको लेकर रेल मंत्री ने पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महाप्रबंधक (GM) को आवश्यक निर्देश दिए हैं। रेल मंत्री की इस घोषणा से मुजफ्फरपुर के लोगों को जल्द ही जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
2 of 4
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जलजमाव से मिलेगा छुटकारा
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक के नीचे जाम हो चुके नाले बने परेशानी की जड़
मुजफ्फरपुर शहर में बरसात के दिनों में सबसे अधिक जलजमाव स्टेशन रोड, प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी के आसपास देखने को मिलता है। इसके पीछे मुख्य कारण रेलवे ट्रैक के नीचे बने पुराने और जाम हो चुके नाले हैं, जो वर्षों से बेकार पड़े हैं। रेलवे लाइन के कारण शहर के उत्तरी हिस्से का पानी नहीं निकल पाता है, जिससे हर साल बारिश में जलभराव हो जाता है। स्टेशन के आसपास जलजमाव से प्लेटफॉर्म और सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे रेलवे की छवि पर भी असर पड़ता है। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जब स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और माइक्रो टनलिंग तकनीक से जल निकासी का निर्देश दिया।
3 of 4
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जलजमाव से मिलेगा छुटकारा
- फोटो : अमर उजाला
क्या है माइक्रो टनलिंग विधि? कैसे होगी जलनिकासी?
माइक्रो टनलिंग एक आधुनिक तकनीक है, जिसका उपयोग दुनिया के कई बड़े शहरों में जल निकासी के लिए किया जाता है। इसमें रेलवे लाइन के नीचे एक सुरंग (टनल) बनाई जाती है, जिससे पानी आसानी से निकल सके। यह तकनीक न सिर्फ जलनिकासी में मदद करेगी, बल्कि जमीन के ऊपर मौजूद रेलवे लाइन या अन्य संरचनाओं को कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह विधि तेजी से काम करने और कम समय में जलनिकासी की समस्या को हल करने के लिए जानी जाती है। अगर इस विधि को सही तरीके से लागू किया गया, तो आने वाले समय में मुजफ्फरपुर जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जलजमाव से मिलेगा छुटकारा
- फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री की घोषणा से जागी उम्मीद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई CST स्टेशन की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी जलनिकासी की आधुनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को निर्देश दे दिए गए हैं। रेल मंत्री की इस घोषणा से स्थानीय लोगों और यात्रियों में उम्मीद की किरण जागी है। अगर इस योजना पर जल्द अमल हुआ, तो शहरवासियों को बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और स्टेशन का सौंदर्य भी निखरेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।