बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में रविवार को एनडीए की ओर से दो रोड शो किए गए। इनमें से एक में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। वहीं, दूसरे रोड शो में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और जदयू बिहार अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को जिताने की अपील की। चिराग पासवान ने रोड शो समाप्त होने के बाद प्रेस वार्ता की। जहां वह विपक्ष पर खूब जुबानी हमले किए। चिराग पासवान ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। विपक्ष संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहा है। लेकिन सभी जानते हैं कि आएंगे तो मोदी ही। उन्होंने कहा कि खगड़िया मेरे पिता की जन्मभूमि है और यह मेरा गृह जिला है, मेरी जिम्मेदारी यहां बढ़ जाती है। लोग एनडीए को ही वोट करेंगे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत हो।
LS Polls 2024: खगड़िया में चिराग का रोड शो, पासवान ने कांग्रेस-राजद को घेरते हुए कर दिया बड़ा दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 May 2024 07:04 PM IST
सार
LS Polls 2024: खगड़िया में चिराग का रोड शो, पासवान ने कांग्रेस-राजद को घेरते हुए कर दिया बड़ा दावा
LS Polls 2024: Chirag's road show in Khagaria, Paswan made a big claim while targeting Congress-RJD
विज्ञापन