{"_id":"66e5ac20f355e693e0064e33","slug":"bihar-news-muzaffarpur-gets-vehicles-equipped-with-state-of-the-art-technology-fire-mist-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर को मिले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट से लैस वाहन, आग की घटना में कैसे कारगर है तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर को मिले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट से लैस वाहन, आग की घटना में कैसे कारगर है तकनीक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:00 PM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर को मिले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट से लैस वाहन, आग की घटना में कैसे कारगर है तकनीक
Bihar News: Muzaffarpur gets vehicles equipped with state-of-the-art technology fire mist
विज्ञापन
1 of 4
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरपुर जिले के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिले को तीन फोम क्रेश टेंडर वाहन दिए गए हैं। इससे पेट्रोल पंप, गैस गोदाम के साथ ऑयल टैंकर और बड़ी ऊंची तथा रिहायशी इमारत में आग पर काबू पाने में आसानी होगी। अब जिले के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को आग बुझाने के लिए बहुत जूझना नहीं पड़ेगा।
2 of 4
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट वाहन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले की आबादी 60 लाख से अधिक है। इस कारण से शहरी क्षेत्रों में घनी आबादी और डेंस एरिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कार्रवाई में होने के बाद भी यहां फोम क्रेश टेंडर वाहन नहीं था। इसे लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर फोम क्रेश टेंडर वाहन की मांग की जा रही थी, जिसे मंजूर करते हुए तीन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। इस दौरान पांच-पांच हजार लीटर की क्षमता वाले दो वाटर टेंडर वाहन भी विभाग को दिए गए हैं। यही नहीं बल्कि 16 फायर मिस्ट टेक्नोलॉजी की गाड़ियां भी मुहैया कराई गई हैं। अब जिले में शहरी क्षेत्रों के एक साथ कई जगहों पर आग लगने की घटना होने पर दमकल की कमी नहीं होगी।
3 of 4
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट वाहन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें एक 12 हजार लीटर क्षमता वाली वाटर बाउजर और एक पांच हजार लीटर क्षमता वाली वाटर फोम क्रेश टेंडर वाहन मौजूद है। इसके अलावा 16 फायर मिस्ट टेक्नोलॉजी की गाड़ियां भी मिली है। अब जल्द ही जिले को फायर बुलेट वाहन से भी अग्निशमन विभाग लैस हो जाएगा और इसे लेकर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट वाहन
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि अब जिला अग्निशमन विभाग को जो नए वाहन मिले हैं, इसकी वजह से रेस्क्यू में आ रही कठिनाई से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इसके माध्यम से हमारी टीम को अब रेस्क्यू ऑपरेशन में बहुत मदद मिलेगी। इसकी मदद से अब अंधेरे में आग बुझाने में बहुत लाभ मिलेगा, क्योंकि इसमें लगी हुई हेलोजन लाइट से रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरे में काम करने में मदद मिल सकेगी। इसके साथ इसमें फोम क्रेश व वाटर टेंडर की तीनों बड़ी दमकल भी अंधेरे में आग बुझाने के लिए गाड़ी के लिए सहायक साबित होंगी। यही नहीं बल्कि इसको जरूरत के हिसाब में 10 फीट तक एडजस्ट किया जा सकता है। साथ ही वाहन में स्पेशल हूटर लगा हुआ है। इन वाहनों में सीढ़ी की भी ऊंचाई बढ़ा दी गई है, जिससे विशेष परिस्थिति में 50 फीट तक सीढ़ी की मदद से जवान आग को बुझा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।