Bihar CM Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' हैं। 27 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के नरौली में पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। जिस पंचायत और गांव में सीएम का दौरा होना है, वहां अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। वर्तमान में भी अधिकारी आम लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। जिले के डीएम सुब्रत सेन खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि लोगों की ओर अब तक 4000 से अधिक आवेदन दिए गए हैं। जिनमें सड़क, आवास योजना समेत अन्य अन्य ग्रामीण समस्याएं शामिल हैं।
Bihar CM Pragati Yatra: 27 को मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश, तैयारियों में जुटे अधिकारी, ऐसे निपटा रहे समस्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:41 PM IST
सार
Bihar CM Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का असर क्या है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन गांवों में अब तक सड़कें नहीं थीं, वहां भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जहां पहले ग्रामीणों की समस्याएं अनसुनी की जाती थीं, वहां अब जगह-जगह कैंप लगाकर तुरंत समस्या का निराकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन